अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच कैसा है रिश्ता? सालों बाद निकला गहरा कनेक्शन, जानकर लगेगा झटका

Amitabh Bachchan Rekha: 70 और 80 के दशक में अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। दोनों ने 'मिस्टर नटवरलाल', 'सिलसिला' और 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। रिपोर्ट्स की मानें तो इन फिल्मों के दौरान दोनों नजदीक आए और एक दूसरे को डेट किया।

हालांकि रिश्ता भले ही अमिताभ बच्चन और रेखा का खत्म हो गया हो लेकिन बॉलीवुड गलियारों में आज भी दोनों के खूब चर्चे होते हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर ने बताया था कि उन्होंने अपने पेट डॉग का नाम क्या रखा है।

Amitabh Bachchan

1984 में बिग बी ने दिए इंटरव्यू में फैंस के सवालों का जवाब देते हुए अपने डॉग का नाम बताया। उन्होंने कहा कि, 'मेरे पास तीन कुत्ते हैं, दो अल्सेशियन जिनका नाम फ्रेंको और नीरो है और एक सेंट बर्नार्ड बर्टी है। अगर कुत्ता छोटा है तो उसका नाम पिस्टी रखा है। जो पंजाबी है मैं उसे इस नाम का सुझाव देना चाहूंगा। अगर वो बड़ा है तो आप इसे गब्बर सिंह कह सकते हैं।'

हैरानी की बात ये है कि रेखा के पेट डॉग का नाम भी पिस्टी ही था। वह अपने पालतू कुत्ते के साथ अक्सर नजर आती थीं। यहां तक कि सिमी ग्रेवाल के शो में भी रेखा ने अपने पेट डॉग की झलक दिखाई थी। अब ये कहना मुश्किल है कि रेखा ने वही नाम क्यों रखा जो अमिताभ ने रखा था। या तो उस वक्त दोनों के बीच गहरी दोस्ती होगी। खैर अब सच्चाई क्या है इसको लेकर कुछ नहीं कह सकते।

बता दें कि, रेखा और अमिताभ बच्चन को आखिरी फिल्म सिलसिला में देखा गया था जो कि साल 1981 में रिलीज हुई थी। हालांकि इस फिल्म के बाद दोनों ने फिर साथ काम नहीं किया। कहा जाता है कि, जया बच्चन ने रेखा को अपने घर बुलाया था और उन्हें अमिताभ बच्चन से इशारों में दूर रहने की सलाह दी। इसके बाद रेखा ने हमेशा के लिए हमेशा के लिए अमिताभ बच्चन संग रिश्ता खत्म कर लिया था।

ये भी पढ़ें: Rekha ने अमिताभ बच्चन के नाती को गले लगाकर लुटाया प्यार, लेकिन अगस्त्य नंदा ने जोड़े हाथ, Video Viral

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+