जब जया को रेखा और अमिताभ बच्चन के रिश्ते की लगी थी भनक, तो मचा था बवाल, एक्ट्रेस को बुलाया घर और फिर...

Amitabh Bachchan And Rekha Affair: 70 के दशक में अमिताभ बच्चन का नाम रेखा के साथ खूब जोड़ा गया। दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा सीक्रेट रखा लेकिन इसके बावजूद लोगों की नजरों से ये रिश्ता ज्यादा समय तक दोनों नहीं छुपा पाए। जिस तरह से रेखा और अमिताभ बच्चन के रिश्ते की पोल खुली वह किसी फिल्मी की कहानी से कम नहीं है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब रेखा और अमिताभ बच्चन ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया तो उस वक्त एक्टर शादीशुदा थे। एक्टर की साल 1973 में जया बच्चन से शादी हुई थी। लेकिन फिल्मों में एकसाथ काम कर रेखा और अमिताभ बच्चन के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी। दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा था। पहले तो जया ने दोनों के अफेयर की खबरों को इग्नोर करने की कोशिश की लेकिन जब बात हद से ज्यादा बढ़ने लगी तो उन्होंने बड़ा कदम उठाया।

Amitabh Bachchan

जब रेखा और अमिताभ बच्चन के प्यार के किस्से हर किसी की जुबां पर थे तो फिर जया बच्चन ने इस मामले में देरी ना करते हुए रेखा को अपने घर बुलाया था। वहीं रेखा ने भी एक्ट्रेस का ये ऑफर स्वीकार किया और वह डिनर के लिए बच्चन हाउस पहुंच गई। ये सब तब हुआ जब अमिताभ बच्चन फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर गए थे।

जया और रेखा की इस मीटिंग की खबरें अगले दिन अखबारों में छप गई और ये मामला काफी दिनों तक चर्चा में रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने एकसाथ बैठकर खूब सारी बातें की। यहां तक कि जया गेट के बाहर रेखा को छोड़ने तक आई थीं। लेकिन इस दौरान उन्होंने रेखा से कुछ ऐसा कहा जिसके बाद उनका अमिताभ बच्चन के साथ रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया।

खबरों के मुताबिक इस शाम जया बच्चन ने रेखा से कहा था कि वो अमित को कभी नहीं छोड़ेंगीं। ये बात सुनकर रेखा काफी हैरान थीं और वह समझ गई थीं कि अमिताभ उनके कभी भी नहीं हो सकते। बस इसके बाद रेखा और अमिताभ ने एक दूसरे से हमेशा के लिए दूरी बना ली और इस रिश्ते का अंत हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+