Uunchai Collection: अमिताभ बच्चन की 'ऊंचाई' ने दूसरे दिन की जबरदस्त कमाई, फैंस का मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ऊंचाई' को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म दूसरे दिन थिएटर में कमाल कर रही है।

Uunchai Box Office Collection 2: अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर की फिल्म 'ऊंचाई' 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म रिलीज होने के बाद से थिएटर में कमाल कर रही है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म को महज 500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और इसके बावजूद भी दर्शक फिल्म पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। जिसकी वजह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई कर रही है। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने दो दिन कितने का बिजनेस किया।

Uunchai Box Office Collection

'ऊंचाई' का पहले दिन का कलेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'ऊंचाई' को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म को पहले दिन अच्छी संख्या में दर्शक थिएटर में देखने पहुंचे। जिसकी वजह से फिल्म ने पहले दिन ही 1.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जो कि, नवंबर में रिलीज हुई अन्य फिल्मों के मुताबिक कमाल का आंकड़ा है। फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स के बाद इसने दूसरे दिन भी कमाल का बिजनेस किया।

दूसरे दिन हुई दोगुना कमाई
शनिवार को मिली बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दोगुनी कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर इसने दूसरे दिन 3.50 करोड़ से 3.70 करोड़ रुपये तक कमाए हैं। यानी की शुक्रवार के मुकाबले देखें तो 'ऊंचाई' की कमाई शनिवार को अच्छी खासी हुई है। वहीं अब इन दोनों आंकड़ों को मिलाकर फाइनल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म के किरदार
फिल्म 'ऊंचाई' मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित की गई है। इस फिल्म की कहानी दोस्ती पर आधारित है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा नीना गुप्‍ता, सारिका और परिणीति चोपड़ा भी अहम भूमिका में हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस तेजी से बिजनेस करने में कितनी सफल हो पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+