रेखा नहीं, इन 2 हसीनाओं के साथ था अमिताभ बच्चन का अफेयर? समाने आया ऐसा सच, अब क्या कहेंगी जया बच्चन?
Amitabh Bachchan Love Life: हिंदी सिनेमा के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं, लेकिन सफलता के इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा है।
अमिताभ बच्चन की पर्सनल लाइफ
अपने करियर की शुरुआत में अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाई थीं और धीरे-धीरे एक लीड हीरो के रूप में अपनी पहचान बनाई। आज वह लाखों दिलों पर राज करते हैं। हालांकि अभिनय के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चाओं में रही, खासतौर पर उनकी लव लाइफ को लेकर खूब बातें हुईं।

1973 में अमिताभ बच्चन ने जया भादुड़ी से की थी शादी
-आपको बता दें कि साल 1973 में अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस और पॉलिटिशिन जया भादुड़ी से शादी की थी। ये जोड़ी आज भी बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक मानी जाती है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि जब भी अमिताभ बच्चन का नाम सामने आता है, तो अक्सर लोगों को सबसे पहले एक्ट्रेस रेखा की याद आ जाती है।
-दरअसल अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते को लेकर लंबे समय तक कई तरह की अफवाहें चलती रहीं। हालांकि अमिताभ बच्चन ने इस रिश्ते पर कभी कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया। वहीं रेखा ने कई बार इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। वह कई बार अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई बयान भी दे चुकी हैं।
परवीन बाबी के साथ जुड़ा था अमिताभ बच्चन का नाम
-बहुत कम लोग जानते हैं कि एक समय में अमिताभ बच्चन का नाम हिंदी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस परवीन बाबी के साथ भी जोड़ा गया था। परवीन बाबी उस दौर की सबसे ग्लैमरस और सफल अभिनेत्रियों में से एक थीं। वह टाइम मैगजीन की कवर पर आने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस भी थीं।
-हालांकि परवीन बाबी का नाम डैनी डेंजोंगपा, कबीर बेदी और महेश भट्ट जैसी बड़ी हस्तियों से भी जुड़ा था। अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी ने 'दीवार', 'नमक हलाल' और 'अमर अकबर एंथनी' जैसी कई बड़ी फिल्मों में साथ काम किया था। इसी समय उनके अफेयर की खबरों को हवा मिली थी। हालांकि ये रिश्ता भी कभी सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया।
जीनत अमान के साथ था अमिताभ बच्चन का रिश्ता?
-जीनत अमान हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक एक्ट्रेसेस में से एक थीं। उनका नाम भी कुछ समय के लिए अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ा था। जीनत अमान को उनके बोल्ड अंदाज और ग्लैमरस किरदारों के लिए जाना जाता है।
-उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ 'लावारिस', 'डॉन' और 'महान' जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर किया था। हालांकि दोनों के बीच किसी गहरे रिश्ते की पुष्टि कभी नहीं हुई और ये अफवाहें भी धीरे-धीरे ठंडी पड़ गईं।
रेखा और अमिताभ बच्चन की अनकही कहानी
-रेखा और अमिताभ बच्चन की पहली मुलाकात फिल्म 'दो अजनबी' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और यहीं से उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। सबसे चर्चित पल तब आया जब रेखा एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू सिंह की शादी समारोह में सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर पहुंची थीं।
-इसके बाद ही चर्चा होने लगी कि रेखा और अमिताभ बच्चन ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि अमिताभ बच्चन उस समय शादीशुदा थे। वह जया भादुड़ी से शादी कर चुके थे। अमिताभ बच्चन और रेखा का ये रिश्ता बॉलीवुड के सबसे रहस्यमयी और चर्चित प्रेम संबंधों में से एक बन चुका है।
अमिताभ बच्चन की लव लाइफ
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन का फिल्मी करियर जितना भव्य और सफल रहा है, उनकी पर्सनल लाइफ भी उतनी ही चर्चा में रही है। रेखा, परवीन बाबी और जीनत अमान जैसी हसीनाओं के साथ उनके नाम की अफवाहों ने हमेशा मीडिया का ध्यान खींचा। हालांकि इन रिश्तों की सच्चाई शायद कभी पूरी तरह सामने न आए, लेकिन आज भी लोग इन किस्सों को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications