अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन का बड़ा बयान, शादीशुदा कपल्स को दे डाली ऐसी सलाह

Amitabh Bachchan On Married Couples: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने चर्चित क्विज रियेलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान एक्टर कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते हुए दिखे। साथ ही बिग बी ने शादीशुदा जोड़ों को सलाह दी।

दरअसल, कौन बनेगा करोड़पति के पहले एपिसोड में दीपाली सोनी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की। इस पर दीपाली सोनी के पति ने खुलासा किया कि यह दोनों की अरेंज मैरिज थी लेकिन जल्द ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।

Amitabh Bachchan

सोनी ने ये भी बताया कि वह जहां भी अपने पति के साथ जाती हैं वहां हमेशा दोनों रील बनाते हैं। इस पर अमिताभ बच्चन हंसते हुए सभी शादीशुदा कपल्स को सलाह देते हुए कहते हैं कि, 'बहुत अच्छा आईडिया दिया है आपने पति-पत्नियों को। भैया जितने भी पति-पत्नी हैं आप लोग,जहां जितने भी हैं, जहां कहीं भी घूमें, एक बना दीजिएगा रील।'

बता दें कि, अमिताभ बच्चन ने ऐसी सलाह तब दी जब उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाह जोरों पर है। रिपोर्ट्स की मानें तो, दोनों के बीच फिलहाल कुछ भी ठीक नहीं है। हालांकि अभिषेक ने खुद इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि, 'मैं अब भी शादीशुदा हूं। सभी ने पूरी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है।'

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एकसाथ नजर नहीं आए। दोनों शादी में अलग-अलग पहुंचे जिन्होंने तलाक की अफवाहों को जोर दिया। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले भी कई बार ऐसे इवेंट्स हुए जहां अभिषेक और ऐश्वर्या एकसाथ नहीं दिखे। खबरें ये भी हैं कि एक्ट्रेस ने अपना ससुराल जलसा छोड़ दिया है। अब सच्चाई क्या है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। फिलहाल ऐश्वर्या ने इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: इस शख्स के लिए ऐश्वर्या राय ने छोड़ा 'जलसा'?, Aishwarya की जिंदगी में घोला जहर, बच्चन फैमिली से किया अलग!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+