इस मंदिर में भगवान की नहीं अमिताभ बच्चन की होती है पूजा, फिल्मी आरती और 'अमिताभ चालीसा' का होता है पाठ

Amitabh Bachchan 80th Birthday: अमिताभ बच्चन के फैंस उन्हें दिल से भगवान मानते हैं और ये साबित करने के लिए कोलकाता में बिग बी का एक मंदिर भी बनवाया गया है जहां उनकी आरती और चालीसा गाकर उन्हें पूजा जाता है।

Amitabh Bachchan 80th Birthday: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का क्रेज लोगों में कुछ ऐसा है कि भगवान की तरह बिगबी की भी पूजा की जाती है। अमिताभ बच्चन को एक झलक देखने के लिए लोग कई कई दिनों तक उनके घर के बाहर बैठे नजर आते हैं। बिग बी के कई फैंस तो ऐसे हैं जिन्होंने अपने घर के मंदिर में भगवान की मूर्ति के पास अमिताभ बच्चन की तस्वीर भी लगा रखी है और पूरी आस्था के साथ उसकी पूजा-अर्चना करते हैं। दरअसल अमिताभ बच्चन के फैंस उन्हें दिल से भगवान मानते हैं और ये साबित करने के लिए कोलकाता में बिग बी का एक मंदिर भी बनवाया गया है जहां उनकी आरती और चालीसा गाकर उन्हें पूजा जाता है। आज अमिताभ बच्चन का 80वां जन्मदिन है। आइए इस मौके पर आपको बताते हैं कोलकाता में स्थित बिग बी के इस मंदिर के बारे में।

6 मिनट की फिल्मी आरती गाई जाती है

6 मिनट की फिल्मी आरती गाई जाती है

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अमिनेता अमिताभ बच्चन के फैंस उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। कोलकाता में अमिताभ बच्चन फैंस एसोसिएशन की ओर से कई साल पहले अमिताभ बच्चन का मंदिर बनवाया गया था। इस मंदिर में अमिताभ बच्चन की एक बड़ी मूर्ती रखी गई है। जानकारी के अनुसार ये मंदिर साउथ कोलकाता के श्रीधर राय रोड के बोंदेल गेट इलाके में स्थित है। आपको बता दें कि हर रोज इस मंदिर में अमिताभ बच्चन के फैंस उनकी मूर्ति के सामने खड़े होकर 6 मिनट की फिल्मी आरती गाते हैं।

9 पन्ने की खास 'अमिताभ चालीसा'

9 पन्ने की खास 'अमिताभ चालीसा'

सिर्फ इतना ही नहीं आरती से पहले 9 पन्ने की खास 'अमिताभ चालीसा' भी पढ़ी जाती है। 79 लाइनों वाली ये चालीसा बिग बी के स्ट्रग्ल और अचीवमेंट्स के किस्सों पर आधारित है। इसके अलावा संकट मिटाने के लिए 'अमिताभ नम:' मेंत्र का जाप भी किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोलकाता में बने बिग बी के इस मंदिर को देखने के लिए देश विदेश से भारी संख्या में लोग आते हैं। इस मंदिर में अमिताभ के कद से थोड़ी और ऊंची उनकी प्रतिमा बनाई गई है।

बिग बी के जन्मदिन पर विशेष पूजा

बिग बी के जन्मदिन पर विशेष पूजा

इसके अलावा मंदिर में फिल्म 'अग्निपथ' में अमिताभ बच्चन ने जो सफेद जूते पहने थे उनकी भी पूजा की जाती है। वहीं मंदिर में उनकी एक मूर्ति को उस कुर्सी पर बैठाया गया है जिसका इस्तेमाल उन्होंने फिल्म 'अक्स' में किया था। हर साल उनके जन्मदिन पर इस मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए हवन भी करवाया जाता है।

अमिताभ बच्चन के पैरेंट्स की भी होती है पूजा

अमिताभ बच्चन के पैरेंट्स की भी होती है पूजा

इस मंदिर में अमिताभ बच्चन की पूजा से पहले उनके माता-पिता की पूजा भी की जाती है। जानकारी के अनुसार इस मंदिर के संस्थापक संजय पटोदिया हैं। इस मंदिर के जरिए वह जरूरतमंदों की मदद करते हैं। कोविड 19 संक्रमण के समय बिग बी के मंदिर की धनराशि से गरीबों को मास्क और सैनेटाइजर बांटे गए थे।

कोलकाता में बनाया गया है ये भव्य मंदिर

कोलकाता में बनाया गया है ये भव्य मंदिर

आपको बता दें जब अमिताभ बच्चन को ये पता चला था कि कोलकाता में उनका एक भव्य मंदिर बनाया गया है तो वह काफी इमोशनल हो गए थे। बिग बी ने उनका मंदिर बनाने को लेकर संजय पटोदिया को चिट्ठी भी लिखी थी और कहा था- मुझे इंसान ही रहने दो भगवान का दर्जा मत दो। बिग बी जब भी कोलकाता आते हैं तो इस मंदिर के दर्शन जरूर करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+