अमिताभ बच्चन के बॉलीवुड में पूरे हुए 52 साल, आज भी सहेज कर रखी है पहली फिल्म की तस्वीर

अमिताभ बच्चन के बॉलीवुड में पूरे हुए 52 साल, आज भी सहेज कर रखी है पहली फिल्म की तस्वीर

मुंबई, 07 नवंबर: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के फिल्म इंडस्ट्री में 52 साल पूरे हो गए हैं। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने इस दिन को लेकर पोस्ट भी किए हैं। अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री में बिताए 52 साल की याद में कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। अमिताभ बच्चन ने इस खास मौके पर अपनी पहली फिल्म ''सात हिंदुस्तानी'' थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं। अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म ''सात हिंदुस्तानी'' 7 नवंबर 1969 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की जगह किसी और कास्ट किया गया था लेकिन आखिरी मौके पर अमिताभ बच्चन को ये फिल्म मिल गई थी।

अमिताभ बच्चन ने पुरानी फोटो शेयर कर लिखी ये बात

अमिताभ बच्चन ने पुरानी फोटो शेयर कर लिखी ये बात

अमिताभ बच्चन अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सात हिंदुस्तानी के वक्त की दो तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर को शेयर कर अमिताभ बच्चन ने लिखा, ''15 फरवरी 1969 को पहली फिल्म ''सात हिंदुस्तानी'' साइन की थी, जो 7 नवंबर 1969 को रिलीज हुई थी। आज 52 साल हो गए हैं..!!''

इस पोस्ट के साथ अमिताभ बच्चन ने ब्लैक एंड व्हाइट दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में अमिताभ बच्चन अकेले दिख रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में उनके अलावा नसीरुद्दीन शाह भी दिखाई दे रहे हैं।

लोगों ने अमिताभ बच्चन की वाहवाही की

लोगों ने अमिताभ बच्चन की वाहवाही की

अमितभ बच्चन की इस पोस्ट पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ''शानदार सर, आपका लंबा और जुझारू करियर है''। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''बहुत-बहुत बधाई हो सर जी आपको। क्या अद्भुत शुरुआत की है आपने।'' एक अन्य यूजर ने लिखा है,''बधाई हो फिल्म इंडस्ट्री में 52 साल पूरे करने के लिए।'' अमिताभ बच्चन ने इससे पहले दिवाली की फोटो सारे परिवार के साथ शेयर की थी। इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और जया बच्चन भी दिखाई दे रही हैं।

अमिताभ बच्चन की इन फिल्मों ने मचाया था धमाल

अमिताभ बच्चन की इन फिल्मों ने मचाया था धमाल

अमिताभ बच्चन महान हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के बेटे हैं। अमिताभ बच्चन के पांच दशक लंबे करियर में कुछ सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में जंजीर, दीवार, शोले, अभिमान, नमक हराम, ब्लैक और पा शामिल हैं। अमिताभ बच्चन की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। अमिताभ बच्चन को आखिरी बार फिल्म चेहरा में देखा गया था। बिग बी की आने वाली परियोजनाओं में झुंड, ब्रह्मास्त्र, मईडे, गुड बाय और उंचाई शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+