'कपिल शर्मा शो' से घटिया कोई शो नहीं- अमित आर्यन
पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा अब टीवी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए हैं। अब उनका शो अब नेटफ्लिक्स पर आता है। इसका दूसरा सीजन कुछ दिनों पहले ही शुरू हुआ है। हालांकि इस शो की रेटिग्स को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स आई हैं। अब कपिलि के टीवी शो कपिल शर्मा शो को राइटर अमित आर्यन ने सबसे बुरा शो बताया है।
आमित आर्यन टीवी शो FIR के राइटर हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कपिल शर्मा शो के बारे में बात की है। उनका कहना है कि इस शो में अश्लील कंटेंट दिखाए जाते हैं। साथ ही शो में महिलाओं का मजाक भी उड़ाया जाता है। इस पर उन्होंने कपिल शर्मा शो में कृष्णा अभिषेक द्वारा निभाए गए सपना का उदाहरण दिया।

हंसना अलग है और कॉमेडी अलग
आमित आर्यन ने डिजिटल कॉमेन्ट्री नाम के चैनल पर कहा, कपिल शर्मा शो से घटिया कोई शो नहीं है। इंडियन कॉमेडी के इतिहास में कपिल का शो सबसे घटिया है। इसमें आदमियों को औरतें बना रहें, जबिक औरतें बहुत सम्माननीय हैं। आप अगर अपने शो में उन्हें प्रेंजेंट कर रहे हैं तो सम्मानजनक तरीके से करिए। कपिल शर्मा शो में एक सपना का किरदार आता है। वो (सपना) शो में बहुत ही घटिया बातें करती है। ऐसी बातें कोई भी करेगा तो दर्शक हंस देगा। कॉमेडी अलग चीज और हंसना अलग।
कपिल को अकेले कोई नहीं देखता
अमित ने आगे कहा, कुछ समय पहले कपिल शर्मा का स्टैंड अप शो नेटफ्लिक्स पर आया था। लेकिन वो नहीं चला, क्योंकि अकेले कपिल को कोई देखने नहीं आता। दर्शक उनकी टीम और पूरे शो को देखने आते हैं। सारे लोग मिलकर सिर्फ गंदगी फैला रहे हैं। टीवी के जरिए ये गंदगी आपके घर आ रही है। आज की जनरेशन इसी को कॉमेडी भी समझ रही है।












Click it and Unblock the Notifications