अलाना पांडे की मेहंदी में अमेरिकी रैपर ने सरेआम किया ये काम, शर्मा गई गर्लफ्रेंड, लोग बोले- ये भारत है....

American Rapper Tyla Yaweh Kiss: अमेरिकी रैपर टायला यावेह और उनकी गर्लफ्रेंड ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। दोनों कैमरे के सामने लिप किस करते नजर आए थे।

alana panday

American Rapper Tyla Yaweh Kiss: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे आगामी 16 मार्च को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड इवोर मैककरी के साथ शादी करने जा रही हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर अलाना पांडे की शादी का जश्न छाया हुआ है। हाल ही में हुई उनकी प्रीवेडिंग पार्टी और मेहंदी के वीडियोज और तस्वीरें इंटरनेट पर घूम मचा रहे हैं। शादी समारोह का ये सेलिब्रेशन कुछ दिनों पहले ब्राइडल शावर के साथ शुरू हुआ था जिसमें अलाना के भाई अहान पांडे और उनकी चचेरी बहन अनन्या पांडे भी शामिल हुई थीं। फिलहाल अलाना पांडे अपनी मां डीन पांडे के साथ मेहंदी सेरेमनी के लिए सोहेल खान के घर पर पहुंची थीं। पैपराजी उनकी फोटोज लेने के लिए काफी उत्साहित नजर आए। वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी रैपर टायला यावेह और उनकी गर्लफ्रेंड ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। दोनों का लिप किस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अलाना पांडे ने मां के साथ दिए पोज

आपको बता दें कि हाल ही में दुल्हनिया बनने वालीं अलाना पांडे अपनी मां डीन पांडे के साथ सोहेल खान के घर के बाहर स्पॉट हुई थीं जहां उनकी मेहंदी सेरेमनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वहीं होने वाले दूल्हे इवोर को भी अलाना के भाई अहान के साथ स्पॉट किया गया था। दूसरी तरफ अमेरिकी रैपर टायला यावेह और उनकी गर्लफ्रेंड ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। दोनों कैमरे के सामने लिप किस करते नजर आए थे।

सोहेल खान के घर पर हुई अलाना पांडे की मेहंदी

चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे की बेटी अलाना पांडे अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड इवोर मैककरी के साथ अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए सोहेल खान के घर पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंची थीं। इस मेहंदी सेरेमनी में सलमान खान का परिवार और उनकी बहनें, चंकी पांडे का परिवार, बॉबी देओल का परिवार, अलाना की बेस्ट फ्रेंड आलिया कश्यप और अमेरिकी रैपर टायला यावेह अपनी गर्लफ्रेंड और संगीतकार किड हीट शामिल हुए थे।

टायला यावेह ने गर्लफ्रेंड को किया लिप किस

इस सेरेमनी में पहुंचे अमेरिकी रैपर टायला यावेह और उनकी गर्लफ्रेंड ने पैपराजी को कई रोमांटिक पोज दिए। दोनों ने सरेआम कैमरे के सामने लिप किस भी किया जिसका वीडियो तोजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद एक तरफ जहां अमेरिकी रैपर टायला यावेह के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने इस कपल की जमकर आलोचना की है।

लिप किस का वीडियो हुआ वायरल

लोगों ने लिप किस के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ये भारत है अमेरिका नहीं...सरेआम ऐसा काम नहीं होता है। वहीं एक यूजर ने अमेरिकी रैपर का मजाक उड़ाते हुए लिखा है- कैमरे के सामने खुलेआम सबकुछ नहीं किया जाता...कुछ जरूर सोचें।

अनन्या पांडे ने चलाया अपना जादू

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी कजिन की मेहंदी सेरेमनी में पहुंची थीं। उनका लुक बहुत ही प्यारा लग रहा था। उन्होंने बहुत ही खूबसूरत पेस्टल गुलाबी कलर का लहंगा कैरी किया था जिसे उन्होंने गोल्डन ऑफ-शोल्डर ब्लाउज के साथ पेयर किया गया था। वह अपनी मां भावना पांडे के साथ पैपराजी को पोज देती नजर आईं। वहीं अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप भी अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ मेहंदी सेरेमनी में पहुंची थीं।

हरे लहंगे में नजर आईं अलाना पांडे

दुल्हन अलाना पांडे अपनी मां डीन पांडे के साथ सोहेल खान के घर पर पहुंची थीं। अलाना ने इस खास मौके पर हरे रंग का लहंगे पहना हुआ था जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। जबकि उनकी मां ने पेस्टल गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। अनन्या पांडे के पिता चंकी पांडे भी वाइट पजामे के साथ कढ़ाई वाले आइवरी कुर्ते में नजर आए थे।

पत्नी के साथ दिखे बॉबी देओल

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल अपनी पत्नी तान्या देओल के साथ सोहले खान के घर पर पहुंचे थे। दोनों साथ में पैपराजी को पोज देते नजर आए। बॉबी देओल ने बैगी ब्लैक पैंट के साथ ब्लू फुल-स्लीव टी-शर्ट पहनी हुई थी जबकि उनती पत्नी तान्या ब्राउन और ऑफ-वाइट रंग के शरारा सूट में काफी प्यारी लग रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+