रांची के सिविल कोर्ट में अमीषा पटेल ने किया सरेंडर, एक्ट्रेस पर लगा था धोखाधड़ी का आरोप, जानें मामले की सच्चाई
Ameesha Patel Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इस समय सुर्खियों मे छाई हुई हैं। अमीषा पटेल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। खबर है कि अमीषा पटेल ने रांची के सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट के बाहर एक्ट्रेस अमीषा पटेल दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाए हुए नजर आ रही थीं। हालांकि अभी उनको एक बार और कोर्ट में पेश होना होगा। कोर्ट ने अमीषा पटेल को आगामी 21 जून 2023 दोबारा पेश होने का निर्देश दिया है।
आपको बता दें कि अमीषा पटेल की अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उससे पहले ही अमीषा पटेल ने रांची के सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी किया गया था जिसके बाद वह आज यानी 17 जून को कोर्ट में सरेंडर करने पहुंची थीं।

अमीषा पटेल को मिली जमानत
फिलहाल अमीषा पटेल 10 हजार के मुचलके पर जमानत मिल गई है। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें आगामी 21 जून 2023 को दोबारा अदालत में पेश होने के लिए कहा है और अगर वह ऐसा नहीं करती हैं तो उनकी जमान्त को रद्द भी किया जा सकता है।
अमीषा पटेल पर लगा था धोखाधड़ी का आरोप
जानकारी के अनुसार अमीषा पटेल का ये मामला साल 2018 का है। एक्ट्रेस पर ढाई करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रांची के अजय कुमार ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर चेक बाउंस, धोखाधड़ी और धमकी का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं अमीषा के अलावा उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था।
रांची के प्रोड्यूसर ने की थी शिकायत
आपको बता दें कि रांची के अजय कुमार एक प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि अमीषा पटेल ने फिल्म 'देसी मैजिक' बनाने के नाम पर उनसे ढाई करोड़ रुपए लिए थे। अजय कुमार ने ये भी दावा किया था अमीषा पटेल ने उनसे कहा था कि जब फिल्म पूरी हो जाएगी तो वो इसे ब्याज समेत लौटा देंगी। बाद में साल 2013 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी लेकिन आज तक ये मूवी रिलीज नहीं हो पाई है। ऐसे में जब अजय कुमार ने अमीषा पटेल से अपने मांगे तो एक्ट्रेस ने उन्हें देना से मना कर दिया।
चेक बाउंस से जुड़ा है मामला
खबर है कि बाद में एक्ट्रेस ने अजय कुमार को 2 चेक दिए थे। एक ढाई करोड़ का और दूसरा 50 लाख का ेलकिन दोनों की चेक बाउंस हो गए थे। इसके बाद अजय कुमार ने रांची के सिविल कोर्ट में अमीषा पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। कोर्ट के कई बार अमीषा के खिलाफ समन जारी किए गए थे लेकिन वह कभी भी रांची के सिविल कोर्ट नहीं पहुंचती थीं। इसके बाद अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी हुआ और अब एक्ट्रेस ने सरेंडर कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications