Ameesha Net Worth: चेक बाउंस मामले में फंसी अमीषा करोड़ों की हैं मालकिन, पढ़ाई में रह चुकी हैं गोल्ड मेडिलिस्ट

Ameesha Patel Net Worth: एक्ट्रेस Ameesha Patel इन दिनों चेक बाउंस मामले की वजह से चर्चा में हैं। मुरादाबाद की एक अदालत ने उनके खिलाफ चेक बाउंस मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इस आदेश के सामने आते ही मामला सुर्खियों में आ गया। अमीषा ने वर्ष 2000 में Kaho Naa... Pyaar Hai से धमाकेदार शुरुआत की। इसके बाद Gadar: Ek Prem Katha ने उन्हें बड़ी सफलता दिलाई। चेक बाउंस मामले में फंसने के बाद इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि अमीषा की कमाई कितने है।

Ameesha Patel Net Worth

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमीषा अपनी फिल्मों के लिए फीस करीब 50 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। इसके अलावा प्रमोशनल इवेंट्स और ब्रांड एंडोर्समेंट्स उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा हैं। उनकी महीने कमाई करीब 2 करोड़ रुपये बताई जाती है। आलीशान जीवनशैली के लिए मशहूर अमीषा के पास 300 से अधिक लग्जरी हैंडबैग्स का कलेक्शन है, जिसकी मौजूदा कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वहीं, मुंबई में उनका शानदार घर है। जिसकी कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये बताई जाती है। अमीषा का कार कलेक्शन भी शानदार है। उनके पास रेंज रोवर स्पोर्ट्स, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास और बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत कई करोड़ रुपये है।

पढ़ाई लिखाई की बात करें तो अमीषा ने शुरुआती पढ़ाई मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से की। इसके बाद वो अमेरिका गईं, जहां Tufts University से इकोनॉमिक्स में बी.ए. की डिग्री हासिल की। इकोनॉमिक्स में वो गोल्ड मैडेलिस्ट हैं। साथ ही उन्होंने बायो-जेनेटिक्स की भी पढ़ाई की है। वर्क फ्रंट पर, अभिनेत्री आने वाले समय में Gadar 3, Hanuman 2 और Desi Magic जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकती हैं। शिक्षा और सिनेमा दोनों क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियां उन्हें एक अलग पहचान देती हैं।

बता दें, अमीषा जिस मामले की वजह से चर्चा में है वो साल 2017 से जुड़ा बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शादी फंक्शन में प्रस्तुति देने के लिए अभिनेत्री को 14.50 लाख रुपये एडवांस दिया गया था। इसके बाद ये जानकारी आई कि जिस दिन फंक्शन था वो वहां नहीं पहुंची। शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में 10 लाख रुपये नकद लौटा दिए गए, जबकि बाकी 4.50 लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया। इसी आधार पर कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई, जो अब अदालत के वारंट तक पहुंची है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+