Ameesha Patel के गे-लेस्बियन वाले बयान पर उर्फी जावेद का फूटा गुस्सा, बोली-'25 साल से काम नहीं मिला तो..'

अमीषा पटेल ने ओटीटी पर मौजूदा कंटेंट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। जिसे सुनकर उर्फी जावेद भी भड़क उठीं और उन्होंने एक्ट्रेस की क्लास लगा दी।

Uorfi Javed On Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म प्रमोशन के दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म दिखाए जा रहे कंटेंट पर बयान दिया।

अमीषा ने ओटीटी पर दिया था विवादित बयान
अमीषा पटेल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'लोगों को साफ और अच्छे सिनेमा का इंतजार है। लेकिन ओटीटी पर इस तरह का कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। ओटीटी पर गलत भाषा और होमोसेक्सुअल और गे-लेस्बियन जैसे सीन्स दिखाए जाते हैं जो कि बच्चों को दिखाने के लायक नहीं है। अब बच्चे अपने परिवार के साथ बैठकर फिल्मों का आनंद नहीं ले सकते'।

Ameesha Patel

उर्फी जावेद ने लगाई एक्ट्रेस की क्लास
अमीषा पटेल का यह बयान उर्फी जावेद को पसंद नहीं आया और उन्होंने अमीषा पटेल की क्लास लगाई। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने अमीषा पटेल का अपनी इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, गे लेस्बियन क्या होता है? 'अपने बच्चों को इससे दूर रखो।'

सोशल मीडिया पर सुनाई खरी खोटी
उर्फी जावेद ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'जब उन्होंने कहा 'कहो ना प्यार है' तो क्या वह सिर्फ स्ट्रेट लोगों के लिए था? पब्लिक फिगर्स अपने आप को बिना एजुकेट किए ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर कुछ भी बोल देते हैं। 25 साल तक काम न मिलने का असर हुआ कि अब बिल्कुल कड़वी इंसान बन गई हैं।' फिलहाल उर्फी जावेद का ये पोस्ट सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है।

इस दिन रिलीज होगी गदर 2
वहीं अमीषा पटेल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह लंबे समय बाद फिल्म 'गदर 2' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में एक बार 22 साल बाद एक्ट्रेस सकीना के किरदार में नजर आएंगी। अमीषा के अलावा फिल्म में सनी देओल लीड रोल प्ले करेंगे। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+