Amaal Mallik ने इस वजह से तोड़ा भाई अरमान और परिवार से रिश्ता? सामने आया सालों से दिल में दबा दर्द!

Amaal Mallik: बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार आमाल मलिक ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा राज खोला है। उन्होंने अपने क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझने और परिवार से दूरी बनाने का फैसला लेने की बात इंस्टाग्राम पर साझा की। उनके इस खुलासे ने इंडस्ट्री और फैंस के बीच हलचल मचा दी।

आमाल ने बताया कि सालों की मेहनत और संघर्ष के बावजूद उन्हें अपने ही परिवार से सम्मान और समर्थन नहीं मिला, जिससे उनका मानसिक स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हुआ। खासकर अपने भाई अरमान मलिक के साथ रिश्तों में आई खटास के लिए उन्होंने अपने माता-पिता को जिम्मेदार ठहराया।

Amaal Mallik

अब उन्होंने फैसला किया है कि वह अपने परिवार से केवल पेशेवर तौर पर जुड़े रहेंगे, लेकिन निजी जीवन में उनसे दूरी बनाएंगे। उन्होंने ये बातें एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहीं हालांकि उन्होंने बाद में एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए मीडिया और लोगों से उनके परिवार को हर्रास ना करने की अपील की।
ये भी पढ़ें: Monalisa: फिल्म से पहले ही मोनालिसा ने कर दिया ऐसा कारनामा, लोगों को दी ये बड़ी खुशखबरी

संगीत में मेहनत, फिर भी मिला अपमान

आमाल ने बताया कि पिछले दस वर्षों में उन्होंने 126 से ज्यादा धुनें बनाई हैं, लेकिन फिर भी उन्हें अपने परिवार से वह सम्मान नहीं मिला जिसकी वह उम्मीद कर रहे थे। इससे उनकी मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा और उनका आत्मसम्मान भी प्रभावित हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि माता-पिता की वजह से उनका और उनके भाई अरमान का रिश्ता खराब हुआ है।

भाई के साथ बदला पहचान का नजरिया

आमाल ने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने और अरमान ने संगीत उद्योग में अपनी अलग पहचान बनाई है। वे अब सिर्फ किसी के बेटे या भतीजे के रूप में नहीं जाने जाते, बल्कि अपनी मेहनत से एक खास मुकाम हासिल किया है। लेकिन भावनात्मक संघर्ष और बार-बार उनके आत्मसम्मान को चोट पहुंचाने की वजह से वह क्लिनिकल डिप्रेशन का शिकार हो गए हैं।

परिवार से दूरी बनाने का फैसला

उन्होंने लिखा, "मैं और मेरे भाई की मेहनत ने हमें सिर्फ किसी का बेटा या भतीजा कहलाने से आगे बढ़ाया है। लेकिन मेरे माता-पिता की वजह से हम दोनों भाइयों के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। इन घटनाओं ने मेरे दिल पर गहरा घाव छोड़ा है।"

उन्होंने आगे कहा, "आज मैं उस मुकाम पर खड़ा हूं जहां मेरी शांति छीन ली गई है, मैं भावनात्मक रूप से टूट चुका हूं और शायद आर्थिक रूप से भी नुकसान झेल रहा हूं, लेकिन वह मेरी चिंता का विषय नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि मैं इन घटनाओं की वजह से क्लिनिकल डिप्रेशन में हूं। मेरा आत्मसम्मान कई बार मेरे अपनों द्वारा ठेस पहुंचाने की वजह से कम हुआ है।"

निजी रिश्तों से अलग होकर जीवन को फिर से संवारने की कोशिश

आमाल ने जोर देकर कहा कि परिवार से दूरी बनाने का यह फैसला गुस्से में नहीं लिया गया है, बल्कि यह उनके लिए जरूरी था ताकि वह खुद को संभाल सकें और अपना जीवन बेहतर बना सकें।

उन्होंने लिखा, "आज भारी मन से मैं यह घोषणा करता हूं कि मैं अपने पारिवारिक रिश्तों से पीछे हट रहा हूं। अब से मेरी अपने परिवार से बातचीत केवल पेशेवर स्तर पर होगी। यह निर्णय किसी क्रोध की वजह से नहीं बल्कि खुद को बचाने और अपने जीवन को फिर से संवारने के लिए लिया गया है। मैं अपने अतीत को अपने भविष्य पर असर नहीं डालने दूंगा। मैं ईमानदारी और मजबूती के साथ अपने जीवन को फिर से बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।"

फिल्म और संगीत जगत ने दिया समर्थन

आमाल मलिक की इस पोस्ट पर फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी और उनकी हिम्मत की तारीफ की। कई लोगों ने उन्हें प्यार और समर्थन भेजा।

आमाल मलिक का करियर

आमाल मलिक ने बहुत कम उम्र में संगीत में कदम रखा और म्यूजिक प्रोडक्शन व अरेंजिंग में हाथ आजमाया। उन्हें पहला बड़ा ब्रेक फिल्म 'जय हो' से मिला। वह संगीतकार डबू मलिक और ज्योति मलिक के बेटे हैं और मशहूर गायक अरमान मलिक के बड़े भाई हैं।
ये भी पढ़ें: Monalisa Viral Video: मोनालिसा ने इंटरनेट पर चलाया ऐसा जादू, 3 वीडियोज में दिखा दिया ये सब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+