नताशा के एक्स बॉयफ्रेंड अली गोनी हुए गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन, फैंस हुए शॉक्ड

Aly Goni Jasmin Bhasin Viral Photo: हार्दिक पांड्या से शादी करने से पहले नताशा स्टेनकोविक अली गोनी को डेट कर रही थीं। दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे। नताशा से अलग होने के बाद अली गोनी की लाइफ जैस्मिन भसीन की एंट्री हुई। अब दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में हैं।

अली गोनी अक्सर सोशल मीडिया पर जैस्मिन भसीन के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक रोमांटिक फोटो पोस्ट की जिसमें दोनों कोजी होते हुए मुस्कुरा रहे हैं। जैस्मीन ने अली के कंधे पर सिर टिका रखा है। वहीं अली गोनी मिरर सेल्फी लेते हुए नजर आए।

Aly Goni

अली गोनी और जैस्मिन भसीन की इस रोमांटिक तस्वीर को देख फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं अली की एक्स गर्लफ्रेंड नताशा को भी कपल की ये तस्वीर पसंद आई और उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, नताशा ने अली की इस फोटो को लाइक किया है।

नताशा के इस रिएक्शन को देख फैंस हैरान रह गए। वहीं कुछ ने इसे हार्दिक पांड्या संग हुए तलाक को भी जोड़ा। बता दें कि, नताशा तलाक के बाद अपने मायके चली गई थीं। वहीं हाल ही में वह अपने बेटे के साथ वापस मुंबई लौटी हैं। ऐसे में नताशा का अली गोनी का पोस्ट लाइक करना फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर रहा है।

बता दें कि, 'नच बलिए 9' नताशा और अली बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। दोनों ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीता। इस दौरान दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन शो खत्म होने के बाद ही कपल अलग हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो, अली गोनी की फैमिली के साथ रहने के लिए नताशा तैयार नहीं थी इसी वजह से उन्होंने रिलेशनशिप तोड़ दिया था। अली गोनी से अलग होने के बाद नताशा ने हार्दिक को डेट करना शुरू किया और साल 2020 में दोनों ने शादी कर ली।

ये भी पढ़ें: Hardik Pandya को फिर हुआ प्यार! नताशा से तलाक के बाद हुस्न की इस अप्सरा को कर रहे हैं डेट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+