एटली की फिल्म 'A6' में अल्लू अर्जुन का डबल रोल कैसा होगा, पता चल गया!

Allu Arjun Role In Atlee A6: अल्लू अर्जुन अब एटली की फिल्म में काम करने वाले हैं। इस खबर के बाद से दोनों के ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। खबरें हैं कि दोनों ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है। ये वही फिल्म है जिसे एटली सलमान खान, रजनीकांत और कमल हासन के साथ बनाना चाहते थे। लेकिन बताया गया कि सलमान इस फिल्म में नहीं होंगे।

पिछले दिनों रिपोर्ट्स में बताया गया कि अल्लू अर्जुन इस पीरियड ड्रामा जॉनर की फिल्म में डबल रोल करते दिखाई देंगे। दर्शकों के सामने एटली अपनी स्टाइल में पेश करेंगे। अब इस पर एक अपडेट आया है।

Allu Arjun Role In Atlee A6

पीपिइंगमून ने सूत्रों के हवाले से लिखा, फिल्म में अल्लू अर्जुन जुड़वा भाई के रोल में नजर आएंगे। ये मेगा स्केल की मास एंटरटेनर फिल्म भयंकर एक्शन से भरी होगी। फिल्म पैरलल यूनिवर्स में सेट होगी। अल्लू अपने दो दशक के एक्टिंग करियर में कुछ बदलाव चाहते थे। इसलिए उन्होंने डबल रोल वाली इस फिल्म को चुना। इस फिल्म का प्रोमो शूट करने की अल्लू और एटली ने तैयारी कर ली है। दोनों अगले हफ्ते इसे शूट करेंगे और ऑफिशयली अनाउंस करेंगे।

रिपोर्ट की माने तो, प्रोड्यूसर सन पिक्चर्स के साथ अल्लू अर्जुन ने करीब 175 करोड़ रुपए की डील साइन की है। साथ ही वो प्रॉफिट में 15% हिस्सेदारी भी लेंगे। ये अबतक की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है। अल्लू ने अगस्त 2025 से मेकर्स को अपनी डेट्स भी दे दी हैं। अगस्त से अक्टूबर के बीच फिल्म पर काम शुरू करने का उनका प्लान है। शूटिंग कब शुरू होगी ये प्री-प्रोडक्शन पर डिपेंड करता है। फिल्म के स्क्रीनप्ले में एटली का स्टाइल मौजूद होगा। भले ही विजुअल में बिल्कुल भी नयापन नहीं हो। इसमें मसालेदार एलिमेंट भी होंगे। ये अल्लू और एटली दोनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+