अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने थिएटर्स के बाद अब OTT पर भी मचाया धमाल, 24 घंटे में टॉप ट्रेंडिंग फिल्म बनी
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' थिएटर्स में धमाकेदार कमाई जारी रखने के साथ ही अब OTT प्लेटफॉर्म पर भी अपना जलवा बिखेर रही है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद, फिल्म ने डिजिटल स्ट्रीमिंग पर भी तहलका मचा दिया है और ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है।
थिएट्रिकल रिलीज़ के बाद से ही 'पुष्पा 2' ने पैन इंडिया अपना फैनबेस बना लिया है। फिल्म के डायलॉग्स, एक्शन सीन और अल्लू अर्जुन की अच्छी परफॉर्मेंस को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज़ देखने को मिला। अब जब फिल्म OTT पर रिलीज़ हो चुकी है, तो अल्लू के फैंस ने वहां भी धूम मचा दी है। नेटफ्लिक्स पर 3 घंटे 35 मिनट के रन टाइम के साथ रिलीज हुई है। ऐसे में जिन दर्शकों ने फिल्म थिएटर में देखी थी, वो अब इसे दोबारा भी देख रहे हैं।

50 दिन से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है 'पुष्पा 2'
अल्लू अर्जुन और रश्मिका फिल्म ने अबतक 1232.94 करोड़ रुपए की कमाई की है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो इसका भारत में कलेक्शन 1469.3 रुपए पहुंच गया है। बात करें वर्ल्ड वाड कलेक्शन की तो ये आंकड़ा 1800 करोड़ रुपए है। वहीं, भाषाओं के कलेक्शन की बात करें तो इसने सबसे ज्यादा हिंदी भाषा में पैसा कमाया है। पुष्पा 2 ने हिंदी में 811.64 करोड़ रुपए, तेलुगु में 340.84 करोड़ रुपए, तमिल में 58.56 करोड़ रुपए, मलयालम में 14.15 करोड़ रुपए और कन्नड़ में 7.77 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म की सबसे कम कमाई कन्नड़ में ही हुई है। भले ही अल्लू तेलुगु स्टार हों, लेकिन उनकी फिल्म ने उस बेल्ट में भी बहुत ज्यादा कमाई नहीं की है।
बैक-टू-बैक सुपरहिट फिल्मों और जबरदस्त फैनबेस के साथ, अल्लू अर्जुन ने खुद को भारत के सबसे बड़े 'मास सुपरस्टार' के रूप में स्थापित कर लिया है। उनकी 'पुष्पा राज' की भूमिका ने एक्शन-हीरो की परिभाषा ही बदल दी है, जिससे 'पुष्पा 2' भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक माइलस्टोन बन गई है।












Click it and Unblock the Notifications