इन चार दिनों में 'पुष्पा 2' देखना पड़ेगा भारी, टिकट के दाम सुन दिमाग हो जाएगा सुन्न; सरकार का मिला समर्थन
Pushpa 2 Ticket Rate: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द रूल' अगले महीने 5 दिसंबर को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। पटना में एक बड़े इवेंट में इसका ट्रेलर भी लॉन्च किया गया। यहां लाखों की संख्या में अल्लू के फैंस पहुंचे थे। इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। 30 नवंबर से इसकी एडवांस बुकिंग भी चालू हो गई है। फिल्म का बज भी बना हुआ है और मेकर्स इसका फायदा उठाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। साथ ही वो फिल्म को प्रमोट करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विदेशों में फिल्म की एडवांस बुकिंग कई दिनों पहले शुरू हो गई थी। बीते दिनों खबरें आईं थी कि पुष्पा 2 के मेकर्स तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में टिकट के दामों में बढ़ोतरी करने की प्लानिंग में हैं। ऐसे में मेकर्स को अब इन प्रदेशों की सरकार से भी हरी झंडी मिल गई है। डेक्कन क्रॉनिकल ने टॉप डिस्ट्रीब्यूटर के हवाले से एक रिपोर्ट छापी है। इसमें उन्होंने बताया कि टिकट के दाम बढ़ाने के लिए सरकार ने मेकर्स को मंजूरी दी है।

सरकार ने दी मंजूरी
डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया 'पुष्पा द रूल' के निर्माताओं को कथित तौर पर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से अपनी एक्शन फिल्म के लिए टिकट दरें बढ़ाने की अनुमति मिल गई है। दो तेलुगु राज्यों में टिकट की कीमत 600 रुपये प्रति व्यक्ति होगी क्योंकि दोनों सरकारों ने बढ़ोतरी की अनुमति देते हुए एक GO (सरकारी आदेश) जारी किया है। यह तेलुगु फिल्म के लिए सबसे महंगी टिकट कीमत होगी। सरकार ने गुरुवार (5 दिसंबर) से रविवार (9 दिसंबर) तक केवल चार दिनों के लिए ही टिकट दाम में बढ़ोतरी की अनुमति दी है। इसके पहले सरकार ने कल्कि 2898 AD और सालार जैसी फिल्मों के लिए भी सरकार ने मंजूरी दी थी। हालांकि इन फिल्मों की टिकट के दाम 403 रुपए से लेकर 495 रुपए ही थे। पुष्पा 2 की टिकट के दामों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
मेकर्स भुना पाएंगे क्रेज
उन्होंने बताया, इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन के फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वो स्पेशल शो देखने और ज्यादा पैसे खर्च करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स भी थोड़ी अलग प्लानिंग के साथ हैं। उन्होंने इस फिल्म को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 800 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज करने और यहां कई शोज चलाने की कोशिश कर रहे हैं। वो अल्लू और पुष्पा 2 का क्रेज भुनाने की कोशिश में हैं।
अल्लू की अग्नि परीक्षा
डिस्ट्रीब्यूटर ने आगे कहा, ये टिकट के दाम तेलुगु फिल्मों में अभी तक की सबसे महंगे हैं। पुष्पा 2 के मेकर्स 200 करोड़ का नेट कलेक्शन सिर्फ इन तेलुगु राज्यों से कमाना चाहते हैं। नेट कलेक्शन का मतलब प्रॉफिट होता है। नेट कलेक्शन का पैसा प्रोड्यूसर के पास जाता है। नेट कलेक्शन डिस्ट्रीब्यूटर और टैक्स सबका पैसा हटाने के बाद आता है। ख़ैर, डिस्ट्रीब्यूटर ने आगे कहा कि मैत्री मूवी मेकर्स ने टिकट के जो दाम रखे हैं, इससे अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग का भी पता चल जाएगा। क्या उनके फैंस इस दाम में फिल्म देखने पहुंचते हैं या नहीं।
5 दिसंबर को फिल्म होगी रिलीज
इन टिकट दामों में अगर फैंस फिल्म देखने पहुंच जाते हैं, तब ओपनिंग डे कलेक्शन में जबरदस्त इजाफा होगा। हालांकि देखना है कि आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के दर्शक इन दामों को अपनाते हैं या नहीं। 'पुष्पा 2' को सुकुमार ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है। इसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदन्ना और फहाद फासिल भी दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications