अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' देखने का कर रहे हैं प्लान, टिकट रेट जान हो जाएंगे हैरान; मेकर्स ने चली बड़ी चाल!

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द रूल अगले महीने 5 दिसंबर को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। हाल ही में पटना में एक बड़े इवेंट में इसका ट्रेलर भी लॉन्च किया गया। इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। वहीं, इसकी एडवांस बुकिंग भी चालू हो गई है। फिल्म का बज भी बना हुआ है और मेकर्स इसका फायदा उठाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

विदेशों में फिल्म की बुकिंग शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स की माने तो एक मिलियन से ज्यादा की कमाई तो सिर्फ अमेरिका में ही हुई है। भारतीय पैसों में इसे अगर बदलें तो ये करीब 8.4 करोड़ रुपए होता है। ऐसी ही हाइप मेकर्स भारत में भी बनाना चाहते हैं। इस वजह से उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया है। KoiMoi पोर्टल की रिपोर्ट की माने तो मेकर्स ने टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं।

Allu Arjun movie Pushpa 2 ticket price increase 200 percent in Andhra Pradesh and Telangana

233% बढ़े दाम
रिपोर्ट में बताया गया कि आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने टिकट की कीमत 500 रुपए रखी है। इन प्रदेशों में पहले टिकट की कीमत करीब 150 रुपए तक होती थी। ऐसे में दामों में अंधाधुंध बढ़ोतरी हुई है। हालांकि मेकर्स का मानना है कि टिकट जितनी बिकेंगी उतना ही इसके कलेक्शन में असर दिखेगा। अब बस देखना ये है कि दर्शक इतनी महंगी टिकट खरीदते हैं या मेकर्स का दांव पलट देते हैं।

राजामौली ने शुरू किया था ट्रेंड
बता दे, बाहुबली फेम डायरेक्टर एस एस राजामौली ने टिकट के दाम बढ़ाने की शुरूआत की थी। ये प्रयोग उन्होंने अपनी फिल्म RRR के समय की थी। आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में RRR की टिकट की कीमत करीब 410 रुपए रखी थी। ख़ैर बात करें अल्लू अर्जुन की तो आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में उनकी हार्ड कोर फैन फॉलोइंग है। मेकर्स इसी को भुनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। अब देखना है कि आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के दर्शक इन दामों को अपनाते हैं या नहीं। 'पुष्पा 2' को सुकुमार ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है। इसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदन्ना और फहाद फासिल भी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+