अल्लू अर्जुन ने एयरपोर्ट नियमों की उड़ाई धज्जियां, सिक्योरिटी ऑफिसर से की बदतमीजी!

Allu Arjun: तेलुगु सिनेमा के स्टार अल्लू अर्जुन ने पुष्पा फ्रैंचाइज से अपना नाम पूरे भारत में बना लिया है। ऐसे में वो एक पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। इसलिए उन्हें अब पूरे भारत में पहचाना भी जाने लगा है। इतना ही नहीं साउथ के साथ नॉर्थ इंडिया की ऑडियंस भी उतावली रहती है।

अब हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अल्लू एयरपोर्ट अथॉरिटी के नियमों को ताक पर रख रहे हैं। साथ ही वीडियो में ऐसा लगा रहा है, जैसे वो CISF अधिकारी से बद्तमीजी करते नजर आ रहे हैं। क्या है पूरा मामला हम आपको रिपोर्ट में बताते हैं।

Allu Arjun misbehaved with security officer

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एक एयरपोर्ट का है। जिसमें अल्लू चेहरे में मास्क लगाए सिक्योरिटी चेक (एयरपोर्ट में एंट्री) करवा रहे हैं। वहां पर मौजूद सिक्योरिटी ऑफिसर अल्लू से पूछताछ करते हैं। साथ ही अल्लू को चेहरा दिखाने के लिए भी कहते हैं। लेकिन अल्लू उनकी बा नहीं मानते हैं। वो कोशिश करते हैं कि ऑफिसर ऐसे ही उन्हें अंदर जाने की इजाजत दे दें। लाख कहने पर भी अल्लू की बात ऑफिसर नहीं मानते हैं। वो अपनी बात पर अडे़ रहते हैं और मास्क हटाने के लिए कहते हैं। थक हार कर अल्लू को ऑफिसर की बात माननी पड़ती है और मास्क हटाकर चेहरा दिखाते हैं। तब उन्हें अंदर जाने की इजाजत मिलती है।

इस वीडियो के सामने आते ही अल्लू की सोशल मीडिया पर भद्द पिट रही है। यूजर्स कह रहे हैं कि सिक्योरिटी ऑफिसर को इतना एटीट्यूड दिखाने की जरूरत नहीं थी। इतना ही नहीं लोग अल्लू को घमंडी और तरह-तरह की बातें कह रहे हैं। हालांकि अभी तक इस पूरे मसले पर अल्लू और उनकी टीम की तरफ से कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। खै़र, अल्लू अर्जुन अपनी के अपमकिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, वह निर्देशक एटली के साथ एक बड़े बजट की साइंस फिक्शन फिल्म पर काम कर रहे हैं। जिसमें पीरियड ड्रामा के तत्व भी शामिल होंगे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण फीमेल लीड की भूमिका निभाएंगी। मृणाल ठाकुर का नाम भी इस प्रोजेक्ट से जोड़ा गया है, हालांकि निर्माताओं द्वारा अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+