'सामने कोई भी हो मैं झुकेगा नहीं' रिलीज होते ही इंटरनेट पर छाए 'पुष्पा 2' के डायलॉग, अल्लू अर्जुन की हुई तारीफ
Pushpa 2 Dialogues: लंबे इंतजार के बाद अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 आज यानी 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जमकर तारीफ हो रही है। केवल फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि डॉयलाग भी काफी दमदार हैं।
थिएटर में फिल्म पुष्पा 2 देखने पहुंचे लाखों फैंस सिटी मारने से खुद को रोक नहीं पा रहे। फिल्म में केवल अल्लू अर्जुन की एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनके डॉयलाग डिलीवरी की भी जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर में अल्लू अर्जुन के डायलॉग सुने ही होंगे लेकिन अब रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर ये काफी ट्रेंड कर रहे हैं।

फिल्म पुष्पा 2 का सबसे चर्चित डायलॉग जो है वो 'पुष्पा पुष्पा राज...मैं झुकेगा नहीं साला।' ये तो अल्लू अर्जुन के फैंस की जुबान पर चढ़ गया है। फिल्म पुष्पा के पहले पार्ट में भी उन्होंने कई बार इसका इस्तेमाल किया था। जिस तरह से वह इसे बोलते हैं उसे काफी पसंद किया जा रहा है।
इसके अलावा दूसरी डायलॉग है, 'पुष्पा को नेशनल खिलाड़ी समझा क्या, इंटरनेशनल है।' ये भी सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। ये एक्टर तब बोलते हैं जब फिल्म में पुलिस चंदन की तस्करी के लिए जंगल पहुंचती है। इसके बाद डीएसपी से बात करते हुए अल्लू अर्जुन जिस कॉन्फीडेंस के साथ बोलते हैं वह काबिल ए तारीफ है।
इन सबसे हटके अल्लू अर्जुन का एक और डायलॉग है जो सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हुआ। वो है 'पुष्पा नाम सुनकर, फ्लावर समझा क्या? फायर है तू? , फायर नहीं... वाइल्ड फायर है।' ये उन्होंने पुष्पा के पहले पार्ट में भी बोला था। वहीं एक डायलॉग वह तब बोलते हैं जब पुष्पाराज मंगल श्रीनू से फोन पर बात करते हैं और कहते हैं, 'मैं इधर किसी के फटे में टांग अड़ाने को नहीं आया...राज करने के लिए आया मैं।'
ये भी पढ़ें: Pushpa 2 Review: ठीक ठाक कहानी से वाइल्ड फायर बने अल्लू अर्जुन, 'पुष्पा 2' का खामियों और तारीफ से भरा रिव्यू












Click it and Unblock the Notifications