'आंखों में देखने की मनाही और फोन बैन' इस स्टार से मिलने के नियम PM और राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल से भी कड़े
एक बात जग जाहिर है कि किसी भी देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री से मिलने के लिए प्रोटोकॉल्स फॉलो करने होते हैं। उनसे हाथ मिलाने से लेकर किस तरह बैठना है ये सब शामिल होता है। लेकिन आपने कभी सुना है कि किसी एक्टर से मिलना हो तो उसके लिए भी प्रोटोकॉल होता है? नहीं? लेकिन ये सच बात है और उस स्टार मिलने का प्रोटोकॉल भी है, जिसमें 42 नियम शामिल हैं। जी हां ये एक्टर विदेशी नहीं भारतीय है।

बीते दिनों से इंटरनेट पर रॉयल एनफील्ड की एक्स ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट कावेरी बरुआ का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो कहती हैं कि साउथ सुपरस्टार और आइकन स्टार के नाम से पहचाने जाने वाले अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए 42 नियम हैं। जिसमें कई तरह की सिक्योरिटी और मैनेजर लेवल के लोग भी शामिल रहते हैं।
'स्वीकृति टॉक्स' नाम के यूट्यूब चैनल पर कावेरी ने अपने करियर के बारे में बात की और एक्सपीरिएंस शेयर किये। जिसमें उन्होंने अल्लू अर्जुन से मिलने का पूरा प्रोसीजर बताया। उन्होंने कहा, हैदराबाद के मेगास्टार अल्लू अर्जुन से जुड़ा मेरा एक एक्सपीरियंस है। या यूं कहूं तो रोचक किस्सा है। वहां के स्टार्स अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ एंट्री करते हैं। जब आप अल्लू से मिलते हैं तो उससे पहले एक नोट था। जिसमें 42 तरह के नियम लिखे हुए थे। वहां पर एक मैनेजर था जिसका भी एक मैनेजर था। सभी के सभी बहुत स्ट्रिक्ट थे। उन्होंने बताया कि 'सर की आंखों में मत देखना। आप उनसे हाथ मत मिलाना।' ये सब नियम में शामिल था, लेकिन इसकी वजह नहीं पता।
कावेरी ने आगे बताया, अल्लू से एक हाथ की दूरी बनाए रखना होता है। जब वो सामने होते हैं तो फोन को यूज नहीं कर सकते हैं। मैं कमरे में बैठी थी, जब वो आए तो मैं पीछे बैठकर फोन चला रही थी। तभी उनके बॉडीगार्ड ने मेरे हाथ से फोन छीना। मैंने उनसे कहा 'एक्सक्यूज मी! मैं बस अपना काम कर रही थी।' तब उसने कहा कि आप उनके आसपास फोन नहीं चला सकते, इसकी परमिशन नहीं है। साउथ में नियम थोड़ा टाइट रखते हैं। वहीं बॉलीवुड में ऐसा नहीं है, वो काफी कैजुअल रहते हैं और मुंबई में घूमते रहते हैं।
कावेरी का ये इंटरव्यू आग तरह फैल गया। हालांकि यूट्यूब चैनल पर ये इंटरव्यू अब उपलब्ध नहीं है। साथ ही इस बयान के आते ही अल्लू अर्जुन की टीम ने बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा, अल्लू अर्जुन के बारे में जो भी बाते की गई हैं वो पूरी तरह से गलत हैं। इन सभी झूठे आरोपों पर हमारी टीम ने नजर बनाई हुई है और लीगल कार्रवाई भी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications