'मुझे पुलिस ने बेडरूम से उठा लिया', गिरफ्तारी के बाद अल्लू अर्जुन का बड़ा बयान, कही ऐसी बात
Allu Arjun Arrest News: साउथ के मेगास्टार अल्लू अर्जुन की हालिया रिलीज फिल्म 'पुष्पा 2' जहां थिएटर्स में करोड़ों कमा रही है, वहीं इसी बीच एक्टर की गिरफ्तारी की खबर ने चारों तरफ हंगामा मचा दिया है।
अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
फिल्म 'पुष्पा 2' जहां कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ अल्लू अर्जुन मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। खबर है कि अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्टर को पुलिस ने हैदराबाद स्थित उनके घर से आज यानी 13 दिसंबर 2024 (शुक्रवार) को गिरफ्तार किया है।

अल्लू अर्जुन का वीडियो हुआ वायरल
अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह पुलिस के साथ नजर आए हैं। उनकी गिरफ्तारी की खबर कंफर्म हो चुकी बै और पुलिस कमिश्नर ने खुद बताया है कि उनको भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया है।
बेडरूम से किया गया अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'पुष्पा 2' के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन ने इस गिरफ्तारी पर आपत्ति भी जाहिर की थी। वायरल हो रहे वीडियो से पता चला है कि अल्लू अर्जुन इस गिरफ्तारी से खुश नहीं हैं। जब पुलिस हैदराबाद स्थित उनके घर पर पहुंची थी तो वह अपने बेडरूम में थे।
अल्लू अर्जुन ने दायर की याचिका
कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ने गिरफ्तारी से पहले पुलिस से गुजारिश की थी कि वह अपना नाश्ता खत्म करना चाहते हैं। हालांकि पुलिस नहीं मानी वो अल्लू अर्जुन को ऐसे ही लेकर चली गई। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि अल्लू अर्जुन हाफ पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो में उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी और पिता अल्लू अरविंद भी नजर आ रहे हैं। वहीं अल्लू अर्जुन ने अपनी इस गिरफ्तारी के खिलाफ दायर की गई याचिका में कहा है कि पुलिस उनके बेडरूम में घुस गई थी।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस का बयान
एफआईआर दर्ज करते समय, हैदराबाद पुलिस के सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अक्षांश यादव ने को बताया था- मृतक के परिवार के सदस्यों की शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में बीएनएस सेक्शन 105 (गैर इरादतन हत्या के लिए सजा) और 118 (1) आर/डब्ल्यू 3 (5) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। थिएटर के अंदर अराजक स्थिति के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।
अल्लू अर्जुन से हो रही पूछताछ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अल्लू अर्जुन को बाद में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। दरअसल, संध्या थिएटर में फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के समय भगदड़ मच गई थी जिसमें एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने अल्लू अर्जुन को इसी मामले में गिरफ्तार किया है। हालांकि अल्लू अर्जुन के पीआर का कहना है कि पुलिस एक्टर को सिर्फ पूछताछ के लिए लेकर गई है।












Click it and Unblock the Notifications