जेल से लौटने के बाद Allu Arjun पर क्यों भड़के फैंस? सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास, आखिर क्या है माजरा

Allu Arjun Case: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के कुछ घंटे हाद ही उन्हें जमानत मिल गई। अभिनेता को शुक्रवार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था, जो उनकी फिल्म पुष्पा 2: द रूल की प्रीमियर के दौरान एक फैन की मौत से जुड़ा हुआ था। जमानत मिलने के बाद, अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद में अपने घर पर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स का स्वागत किया। हालांकि फैंस को उनका ये अंदाज खास संद नहीं आया।

अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह जेल से रिहा होकर घर लौटे। इस दौरान उनके परिवार वाले काफी इमोशनल हो गए। इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और फिर सिनेमा इंडस्ट्री के कई सितारों का उनका घर दौरा किया, जिसमें वेंकटेश, राणा दग्गुबाती, सुकोमार और सुरेखा शामिल थे। इंडस्ट्री का यह समर्थन कई लोगों को काफी खटक गया।

Allu Arjun

एक्स पर कई लोगों ने लिखा कि वे ही लोग, जो पहले तेलंगाना सरकार की आलोचना कर रहे थे, अब अल्लू अर्जुन की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आज का यह लगातार सेलेब्रिटी का आना और इसके चारों ओर हो रहा प्रचार, अब रेवंत रेड्डी के पक्ष में हो रहा है। मुझे यकीन है कि मैं अकेला नहीं हूं जो यह महसूस कर रहा है। मुझे अल्लू अर्जुन पसंद हैं, लेकिन आज का दिन उत्सव का नहीं, आत्ममंथन का होना चाहिए था।"

कई फैंस ने भी इस भावना को साझा किया और कहा कि यह अब एक पब्लिसिटी स्टंट लग रहा है। एक यूजर ने लिखा, "गिरफ्तारी तो गलत थी, और अब जब अल्लू अर्जुन वापस आए हैं, तो यह पूरा तमाशा, पूरा टॉलीवुड उनके घर पर, और हर एक पल कैमरे में कैद हो रहा है! ये सब बहुत ज्यादा हो रहा है। अब तो यह पब्लिसिटी स्टंट जैसा लग रहा है, उन्हें थोड़ा शांत होना चाहिए।"

कुछ लोगों ने यह भी दुख व्यक्त किया कि अल्लू अर्जुन ने उस महिला के परिवार से मिलने का वादा किया था, जिनकी मौत हुई, लेकिन वह उनसे नहीं मिले। एक ने लिखा, "कोई भी नहीं, यहां तक कि अल्लू अर्जुन भी उस महिला के परिवार से नहीं मिले... यही है असल 'एलीट' और 'गरीब' का फर्क।"

4 दिसंबर को अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर के लिए हैदराबाद के संध्या थिएटर गए थे। वह अपनी पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी और फिल्म की फीमेल लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ थे। इस दौरान एक बड़ा हुजूम अभिनेता को देखने के लिए इकट्ठा हो गया, जिसके कारण भगदड़ मच गई और इस घटना में 35 साल की महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हो गया।

ये भी पढ़ें: Allu Arjun Jail: जेल में कैसे कटी 'पुष्पाराज’ की रात? नहीं खाया खाना, फर्श पर नींद, ऐसे रहे 18 घंटे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+