'पुष्पा झुकेगा नहीं, पर पुलिस के आगे सब झुकते हैं',थाने में जाते वक्त अल्लू अर्जुन का स्वैग देख हैरान हुए फैंस

Allu Arjun News: पैन इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार 13 दिसंबर की सुबह गिरफ्तार कर लिया है। 'पुष्पा 2' के एक्टर अल्लू अर्जुन पर कार्रवाई 04 दिसंबर 2024 को पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में की गई है, जिसमें एक 39 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जो अब भी अस्पताल में है।

पुलिस ने संध्या थिएटर प्रबंधन, अभिनेता अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अधिकारियों ने कहा था कि पुलिस को पहले से कोई सूचना नहीं थी कि फिल्म की टीम प्रीमियर के लिए आएगी। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर हैशटैग #AlluArjunArrest टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Allu Arjun News

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

अल्लू अर्जुन को थाने में ले जाते वक्त का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन का स्वैग देख फैंस हैरान हो गए हैं। पुलिस के साथ जाते वक्त अल्लू अर्जुन ने ''फ्लावर नहीं, फायर है मैं'' लिखा हुआ सफेद स्वेट शर्ट पहनी है। फैंस जहां एक और अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अल्लू अर्जुन के स्वैग की भी चर्चा हो रही है। कई ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन पुलिस के सामने सुबह की चाय पीते दिख रहे हैं।

कई लोगों ने अल्लू अर्जुन के वीडियो को शेयर कर लिखा है कि, ''पुष्पा झुकेगा नहीं...'' तो वहीं कई लोगों ने लिखा है कि ''पुष्पा फिल्म में झुकेगा नहीं लेकिन पुलिस के सामने तो सब झुकते हैं।''

वहीं कई यूजर ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में मची भगदड़ में महिला की मौत के पीछे अल्लू अर्जुन कैसे जिम्मेदार हो सकते हैं। ये गिरफ्तारी गलत है।

वहीं कई यूजर सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का वो वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसमें वह पुलिस के साथ जाते वक्त अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी को रोते हुए चुप करा रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी का माथा भी चूमा है।

देखें अन्य सोशल मीडिया रिएक्शन

अल्लु अर्जुन किस मामले में हुए गिरफ्तार? क्या है पूरा मामला, जानें हर जानकारी?

असल में 4 दिसंबर 2024 को 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर शो की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मची थी। जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बच्चा गंभीर रूप घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित परिवार के शिकायत पर संध्या थिएटर प्रबंधन, अभिनेता अल्लु अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अधिकारियों ने कहा था कि पुलिस को पहले से कोई सूचना नहीं थी कि फिल्म की टीम और अल्लू अर्जुन प्रीमियर के लिए आएगी।

एफआईआर दर्ज करते समय, हैदराबाद पुलिस के सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अक्षांश यादव ने कहा था, "मृतक के परिवार के सदस्यों की शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में बीएनएस सेक्शन 105 (गैर इरादतन हत्या के लिए सजा) और 118 (1) आर/डब्ल्यू 3 (5) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया था। थिएटर के अंदर अराजक स्थिति के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।"

इसी मामले में अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक अब अल्लू अर्जुन को थोड़ी देर में मेडिकल जांच और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+