Alia-Ranbir Wedding: रणबीर आलिया नहीं हैं एक-दूसरे की पहली पसंद, इन सेलेब्स को कर चुकी हैं डेट
Alia-Ranbir Wedding: रणबीर नहीं आलिया की पहली पसंद, इन सेलेब्स को कर चुकी हैं डेट
मुंबई। लंबे इंतजार और कई अफवाहों के बार अब फाइनली आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी होने जा रही है। मुंबई में दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। 14 अप्रैल को दोनों कल सात फेरे लेने वाले हैं। उससे पहले आज मेंहदी और संगीत सेरेमनी रखी गई है। पूरी कपूर फैमिली और भट्ट फैमिली इस शादी में शामिल है। दोनों करीबी दोस्तों और परिवार के बीच सात फेरें लेंगे। वहीं शादी के बाद होटल ताज में ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है। रणबीर और आलिया काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि ये दोनों एक दूसरी की पहली पसंद नहीं थे। दोनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनका नाम कई सेलेब्स से जुड़ा। आलिया को अपने मिस्टर परफेक्ट इतनी जल्दी नहीं मिले थे। रणबीर के प्यार में पड़ने से पहले आलिया कई सेलेब्स को डेट कर चुकी हैं तो वहीं रणबीर को दिल भी कई बार टूटा।

आलिया इन्हें कर चुकी हैं डेट
रमेश दुबे आलिया के पहले बॉयफ्रेंड थे, दोनों एक दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे। दोनों की मुलाकात जमनाबाई नर्सी स्कूल में हुई, हालांकि रमेश के बारे में सोशल मीडिया पर बहुत जानकारी नहीं है। वहीं बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले आलिया अली दादरकर को डेट कर रही थीं। दोनों बचपन के फ्रेंड थे। हालांकि दोनों का रिश्ता बहुत दिन नहीं चल सका। वहीं आलिया का नाम वरुण धवन से भी जुड़ा था। दोनों ने कुछ दिनों तक एक दूसरे को डेट किया, लेकिन बहुत दिन उनका रिश्ता नहीं चल सका।

सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ आलिया
आलिया ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप में रही ती। स्टूडेंट ऑफ द ईयर में दोनों ने साथ काम किया। इसके बाद दोनों कपूर एंड सन्स में भी साथ नजर आए। दोनों कई बार वैकेंशन और आउटिंग पर साथ दिखें, लेकिन दोनों का रिश्ता भी बहुत दिन नहीं चल सका। सिद्धार्थ मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद आलिया और रणबीर एक साथ आए। दोनों ने लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट किया और अब फाइनली दोनों एक हो रहे हैं।

रणबीर ने इन्हें किया डेट
रणबीर कपूर की पहली फिल्म 'सांवरिया' सोनम कपूर के साथ थी। दोनों फिल्म की शूटिंग के बाद करीब आ गए थे और कुछ ही समय में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना भी शुरू कर दिया था। हालांकि दोनों का रिश्ता बहुत दिन नहीं चल सका। एक वक्त था जब दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पावर कपल के तौर पर जाने जाते थे। दोनों का रिश्ता कुछ सालों तक चला, लेकिन दीपिका के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए रणबीर और कटरीना कैफ की नजदीकियां बढ़ने लगी, जिसके बाद दीपिका और रणबीर का ब्रेकअप हो गया।

कैटरीना को किया डेट
रणबीर कपूर के साथ कटरीना कैफ ने 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में काम किया, जिसके बाद दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई और दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए और शादी भी करना चाहते थे, लेकिन उनकी जोड़ी बन नहीं पाई और कुछ साल रिलेसनशिप में रहने के बाद दोनों अलग हो गए। रणबीर का नाम प्रियंका चौपड़ा, श्रृति हसन, अवंतिका मलिक , नरगिस फारखी समेत कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा।
आलिया और रणबीर के मेहंदी फंक्शन में पहुंची यह हस्तियां, रात 10 बजे से संगीत का कार्यक्रम












Click it and Unblock the Notifications