करण जौहर पर आया आलिया भट्ट को गुस्सा! आखिर क्यों एक्ट्रेस ने कहा- 'मेरा नाम लेना बंद करो'

कॉफी विद करण के शो में करण जौहर अक्सर आलिया भट्ट का जिक्र करते थे। अब इसी को लेकर करण ने सफाई दी और बताया कि इसपर एक्ट्रेस का क्या रिएक्शन था।

मुंबई, 29 सितंबर: करण जौहर का शो कॉफी विद करण 7 का अब 13वां एपिसोड रिलीज हो चुका है। इस दौरान करण जौहर ने शो से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताई। जैसा कि सभी जानते हैं कि करण ने पूरे शो में जिसका सबसे ज्यादा जिक्र किया है वो है बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट। जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल भी हुए थे। अब इसी को लेकर खुद करण जौहर ने खुलासा कर बताया कि आलिया भट्ट ने इस पर कैसा रिएक्शन दिया था।

आलिया भट्ट का शो में करण जौहर करते थे जिक्र

आलिया भट्ट का शो में करण जौहर करते थे जिक्र

कॉफी विद करण 7 के आखिरी एपिसोड में अप कॉमेडियन तन्मय भट्ट, कुशा कपिला, निहारिका एमएम और दानिश सैत ने होस्ट करण जौहर ने कई सवाल पूछे। जिसमें से कुछ सवाल आलिया भट्ट, तापसी पन्नू और जाह्नवी कपूर से जुड़े थे। इसी बीच करण जौहर ने आलिया भट्ट का शो में ज्यादा नाम लेने का जिक्र किया।

करण जौहर ने बताया आलिया भट्ट का रिएक्शन

करण जौहर ने बताया आलिया भट्ट का रिएक्शन

करण जौहर ने इस पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि, "मुझे अब बहुत ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि मेरी और आलिया की इस बारे में बात हुई थी। उन्होंने मुझे कहा- करण मैं यह नहीं चाहती कि आप मुझे एहसान फरामोश समसमझें लेकिन मेरे बारे में बात करना बंद कर दीजिए, तो मैंने कहा ठीक है। सामने से अगर वह खुद बोल रही हैं तो मुझे चुप होना ही पड़ेगा"।

करण जौहर ने जब पहना था ये जैकेट

करण जौहर ने जब पहना था ये जैकेट

इसके आगे करण जौहर ने कहा कि, 'मैंने हाल ही में एक जैकेट पहना था, जिसपर Italia लिखा था। लोगों ने कहा मैंने उसपर आलिया लिखवाया है। मैं उस मोड़ पर आ गया हूं कि मैं उनके नाम की जैकेट पहन रहा हूं।' इसपर दानिश सैत ने कहा कि करण ने उतनी ही बार आलिया भट्ट का नाम अपने शो पर लिया है जितनी बार 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया ने शिवा बोला है। इसपर करण जौहर हंसते हुए कहते हैं कि "आलिया बहुत प्यारी हैं"।

आलिया भट्ट का नाम लेने पर करण जौहर ने खाई कसम

आलिया भट्ट का नाम लेने पर करण जौहर ने खाई कसम

इसके बाद शो में आलिया भट्ट को टॉप एक्ट्रेस कहने पर करण जौहर कहते हैं कि, "मुझे सही में लगता है कि आलिया भट्ट अपने में बेस्ट हैं। लेकिन अब अगली बार से मैं आगे कुछ नहीं बोलूंगा। अगर मैं कुछ बोलूंगा तो इस पूरी बातचीत का महत्व खत्म हो जाएगा। मैं इंस्टाग्राम की कसम खाता हूं कि मैं अब अगली बार से कॉफी विद करण में आलिया भट्ट का नाम कम से कम लूंगा"।

आलिया भट्ट बोलीं- 'मेरा नाम लेना बंद करो'

आलिया भट्ट बोलीं- 'मेरा नाम लेना बंद करो'

इसके अलावा इस शो के अंत में आते-आते करण जौहर ने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस आलिया भट्ट को एक फोन कॉल किया। इस दौरान करण जौहर आलिया से कहते हैं कि शो में तुम्हारा ज्यादा नाम लेने पर मुझे तंज कसे जा रहे हैं। इस पर आलिया भट्ट उनसे हंसते हुए कहती हैं कि 'शो में मेरा नाम लेना बंद करो और अब से शो में मेरी बुराई करना शुरू करो'। इसके बाद एक्ट्रेस ने फनी अंदाज में शिवा शिवा भी कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+