आलिया भट्ट ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और परिवार को देना चाहती थीं सरप्राइज, लेकिन भंसाली ने कहा- ये नहीं हो सकता

आलिया भट्ट ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और परिवार को देना चाहती थीं सरप्राइज, लेकिन भंसाली ने कहा- ये नहीं हो सकता

मुंबई, 25 दिसंबर: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित आरआरआर फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस जल्द ही सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 में अपने को-स्टार के साथ भी दिखाई देंगी। आलिया भट्ट इसी के साथ अपनी अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर भी चर्चा में हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म को संजय लीला भंसाली बना रहे हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी अपने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और परिवार को दिखाकर सरप्राइज देना चाहती थीं। लेकिन ये डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की वजह से पूरा नहीं हो पाएगा। आइए जानें क्यों?

जानें क्यों रणबीर कपूर को सरप्राइज नहीं दे पाएंगी आलिया भट्ट

जानें क्यों रणबीर कपूर को सरप्राइज नहीं दे पाएंगी आलिया भट्ट

गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म को संजय लीला भंसाली बना रहे हैं और संजय लीला भंसाली अपनी किसी भी फिल्म की पूर्व-स्क्रीनिंग नहीं करते हैं। यही वजह है कि आलिया भट्ट को फिल्म दिखाने से संजय लीला भंसाली ने इनकार कर दिया है। संजय लीला भंसाली ने रणबीर और सोनम कपूर की सांवरिया फिल्म का निर्देशन किया था और इसकी स्क्रीनिंग से भी मना कर दिया था।

'भंसाली को लगता है कि आलिया को मिलेगा नेशनल अवॉर्ड'

'भंसाली को लगता है कि आलिया को मिलेगा नेशनल अवॉर्ड'

बॉलीवुड हंगामा के एक सूत्र ने खुलासा किया, ''भंसाली की टीम को आलिया के गंगूबाई काठियावाड़ी में किए काम को लेकर बहुत गर्व है। इस फिल्म में काम करने को लेकर वह अपने कंफर्ट जोन से पूरी तरह से दूर हो गई हैं और एक कोल्ड ब्लडेड मतलबी कातिल औरत का किरदार निभाने के लिए तैयार हो गई हैं। भंसाली की टीम को लगता है कि आलिया को अपने प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल सकता है।''

आलिया को करनी होगी 12 फरवरी 2022 तक इतंजार

आलिया को करनी होगी 12 फरवरी 2022 तक इतंजार

आलिया अपने चाहने वालों को फिल्म दिखाने के लिए बेताब हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि उन्हें 18 फरवरी, 2022 को फिल्म के रिलीज होने तक इंतजार करना होगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया की आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। हाल ही में आलिया भट्ट रणबीर के साथ पोस्टर लॉन्च पर नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+