Alia Bhatt के साथ ये क्या हो गया? पाकिस्तान में एक्ट्रेस की फोटोज के साथ की गई गंदी हरकत, बौखलाए लोग

Alia Bhatt Viral Photos: आज के समय में AI कई सेलिब्रिटीज के लिए एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। लोग इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके सेलेब्स की इजाजत के बिना उनकी इमेज को मॉर्फ कर रहे हैं। इस वजह से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan और सलमान खान (Salman Khan) समेत कई लोगों ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग की है।

पाकिस्तान में आलिया भट्ट की फोटोज के साथ हुई छेड़छाड़
फिलहाल AI को लेकर इंटरनेट पर एक नई कॉन्ट्रोवर्सी ने जगह बना ली है। खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की एक पाकिस्तानी कपड़ों के ब्रांड को प्रमोट करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैल गई हैं।

Alia Bhatt

कपड़ों के ब्रांड ने मॉर्फ की आलिया भट्ट की तस्वीरें

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान के एक लेबल, वजयशा ऑफिशियल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा था- आलिया भट्ट को भी हमारा प्योर शीशा सिल्क कलेक्शन पसंद है।

-जैसे ही इस ब्रांड ने सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की तस्वीरें शेयर कीं, एक्ट्रेस के फैंस हैरान रह गए, उन्हें पता चल गया कि ब्रांड ने आलिया भट्ट की मौजूदा तस्वीरों को मॉर्फ किया है और एक्ट्रेस की परमिशन के बिना अपने ब्रांड को प्रमोट करने के लिए AI के जरिए उनके आउटफिट बदल दिए गए थे।

एक्ट्रेस के फैंस ने कमेंट्स की कर दी बारिश

-इसके बाद आलिया भट्ट के फैंस ने कमेंट सेक्शन भर दिया और ब्रांड पेज की बुराई करने लगे। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये फेक और सस्ती मार्केटिंग है। एक्ट्रेस तुम पर केस करेगी। वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- किसी की फोटो के साथ छेड़छाड़ करना बिल्कुल गलत है।

-इस बीच, किसी एक्शन से न डरते हुए, ब्रांड ने लोगों के कमेंट्स पर रिएक्ट करते हुए लिखा है- वायरल करें, प्लीज...ताकि उनको भी पता चल जाए। लीगल एक्शन की धमकियों का जवाब देते हुए ब्रांड ने लिखा है- नहीं, वो ऐसा नहीं करेंगी।

आलिया भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

-एक साल से ज्यादा के ब्रेक के बाद आलिया भट्ट, स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी ये मूवी यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड वाली फिल्म है। फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। ये फिल्म आगामी 10 जुलाई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।

-इसके अलावा आलिया भट्ट अपने पति एक्टर रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी काम कर रही हैं। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

पर्सनैलिटी राइट्स क्या हैं?

-पर्सनैलिटी राइट्स का मतलब किसी व्यक्ति का अपनी पहचान के कमर्शियल और पब्लिक इस्तेमाल को कंट्रोल करने का कानूनी हक है। ये उन खूबियों को सुरक्षित रखते हैं जो किसी व्यक्ति से खास तौर पर जुड़ी होती हैं, जैसे उसका नाम, इमेज, समानता, आवाज, सिग्नेचर या ट्रेडमार्क कैचफ्रेंज, जिनका बिना सहमति के गलत इस्तेमाल न हो सके।

-ये अधिकार अक्सर दो हिस्सों में बंटे होते हैं- पब्लिसिटी का अधिकार और प्राइवेसी का अधिकार। पब्लिसिटी का अधिकार बिना इजाजत के कमर्शियल इस्तेमाल से बचाता है जैसे विज्ञापनों में किसी सेलिब्रिटी का चेहरा इस्तेमाल करना। दूसरी तरफ प्राइवेसी का अधिकार पर्सनल स्पेस में दखल से बचाता है जिसमें डीपफेक, मॉर्फ्ड इमेज, मनगढ़ंत एंडोर्समेंट या निजी छेड़छाड़ किए गए कंटेंट के जरिए गलत इस्तेमाल शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+