शाहरुख-सलमान को ठेंगा दिखा मेकर्स ने 'वॉर 2' में इस एक्टर का रखा कैमियो, नाम जान चिल्ला उठेंगे 'लॉर्ड-लॉर्ड'
War 2 Update: 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्मों का क्लैश होने वाला है। रजनीकांत की कूली और ऋतिक रोशन की वॉर 2 इसी दिन रिलीज हो रही हैं। दोनों का ही जबरदस्त बज है। वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। फिल्म से जुड़ी नई जानकारी लगातार सामने आ रही है।
वॉर 2 यशराज फिल्म्स की स्पाय यूनिवर्स की फिल्म है। ऐसे में इसमें भी स्पाय यूनिवर्स के किरदारों का क्रॉसओवर होता नजर आएगा। जैसे पठान में सलमान का टाइगर वाला किरदार नजर आया था। इसी प्रकार वॉर 2 में भी होने वाला है। बताया जा रहा था कि सलमान, शाहरुख या आलिया (अल्फा) का क्रॉस ओवर हो सकता है। लेकिन जो किरदार वॉर 2 में नजर आएगा उसकी जानकारी हम आपको रिपोर्ट में देते हैं।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में सलमान खान या शाहरुख खान नहीं, बल्कि बॉबी देओल एक जोरदार कैमियो करते नजर आएंगे। क्योंकि बॉबी भी इस बार स्पाय यूनिवर्स का हिस्सा हैं। वो आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर अल्फा में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। इसलिए मेकर्स उनका क्रॉसओवर करवाएंगे। इससे फिल्म अल्फा की बुनियादी कहानी भी पता चल जाएगी। जिससे फिल्म का बज भी बनना शुरू हो जाएगा। बता दें, वॉर 2 का बजट 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र के बाद ये उनकी दूसरी बड़े बजट की फिल्म है।
वॉर 2 ने अब तक 9295 टिकटों की बिक्री से 34.34 लाख रुपये की कमाई दर्ज की है। हिंदी 2D फॉर्मेट ने 31.3 लाख रुपये की कमाई की है। इसके बाद तमिल और तेलुगु वर्जन ने 1.33 लाख रुपये और 72,180 रुपये की कमाई की है। हिंदी आईमैक्स 2D फॉर्मेट ने केवल 97 टिकटों से 87,360 रुपये की कमाई की है। हालांकि अभी भी रिलीज होने में 3 दिन का समय है।












Click it and Unblock the Notifications