Viral Video: आलिया भट्ट ने हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट को तेलुगू में कही ये बात और फिर जो हुआ.....
Alia Bhatt-Gal Gadot Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह नजर आए थे। लोगों को रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की एक्टिंग बहुत पसंद आई है। फिलहाल आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' के प्रमोशन को लेकर बिजी हो गई हैं।
आलिया भट्ट की हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन'
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह इस फिल्म में गैल गैडोट, टॉम हार्पर और जेमी डोर्नन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखाई देंगी। आलिया भट्ट की ये फिल्म आगामी 11 अगस्त 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिलहाल फिल्म की स्टार कास्ट इसके प्रमोशन में बिजी है।

गैल गैडोट को तेलुगू सिखाती नजर आईं आलिया
इसी बीच आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान आलिया भट्ट अपनी को-एक्ट्रेस गैल गैडोट को तेलुगू में कुछ लाइनें सिखा रही हैं। वहीं गैल गैडोट भी उन लाइनों को जल्दी से सीख लेती हैं और आसानी से सबको सुना भी देती हैं, जिससे लोग इंप्रेस हो जाते हैं।
साल 2022 में हुई थी इस फिल्म की शूटिंग
गैल गैडोट को तेलुगू सिखाते हुए आलिया भट्ट वीडियो में कहती हैं- अंदारिकी नमस्कारम...मीकू ना मुडुलू। हिंदी में इसका अर्थ है- सभी को हैलो। सभी को मेरी तरफ से किस। आपको बता दें कि आलिया भट्ट की इस स्पाई थ्रिलर हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग साल 2022 में यूरोप में हुई थी। उस समय आलिया भट्ट प्रेग्नेंट थीं। उनकी सेट से कुछ फोटोज भी वायरल हुई थीं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। जानकारी के अनुसार हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में आलिया भट्ट ने नेगिटिव किरदार निभाया है।












Click it and Unblock the Notifications