'मेरे गैर-मौजूदगी में राहा के साथ...', आलिया भट्ट को बेटी को लेकर किस बात का है गिल्ट? किया खुलासा
Alia Bhatt Ask Me Anything Session: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जिगरा' को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस आए दिन फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच उन्होंने फैंस से जुड़े रहने के लिए इंस्टाग्राम पर आस्क मी सेशन रखा। जिसमें फैंस ने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई सवाल पूछे।
रविवार 17 दिसंबर की सुबह आलिया भट्ट ने अपने फैंस के ढेरों सवाल के जवाब दिए। इस दौरान एक फैन ने उनकी बेटी राहा से जुड़ा सवाल पूछा। यूजर ने लिखा, आप अपनी बेटी को प्यार से क्या बुलाती हैं। एक्ट्रेस ने जवाब में लिखा, ' मैं प्यार से राहा को राहु, रारा और लॉलीपॉप कहती हूं।'

इसके अलावा एक अन्य यूजर ने पूछा कि, बेटी से दूर होने के बाद क्या आपको एंग्जाइटी महसूस होती हैं या नहीं?' आलिया ने इसका जवाब देते हुए लिखा, 'मेरे लिए अपनी बेटी को छोड़कर काम पर जाना कभी भी आसान नहीं रहा है। खैर मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में इसमें अभी थोड़ा और वक्त लगेगा। हांलाकि, यह सोचकर मुझे थोड़ा कम गिल्ट होता है कि मेरे गैर-मौजूदगी में राहा फैमिली के साथ है।'
बता दें कि, आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी बेटी राहा का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उनकी बेटी भले ही एक साल की हो गई लेकिन एक्ट्रेस ने अब तक उसकी एक भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की। एक्ट्रेस का कहना है कि वह उसे फिलहाल लाइमलाइट से दूर रखना चाहती हैं।
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। अब एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म जिगरा की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ शोभिता धुलिपाला लीड रोल में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म जिगरा अगले साल 2024 के अंत में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications