'रणबीर कपूर से शादी के 4 दिन बाद ही मुझे करना पड़ा था ये सब', सरेआम आलिया भट्ट ने खोला ऐसा राज
Alia Bhatt Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणवीर सिंह इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के शानदार परफॉर्मेंस को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है और लोग फिल्म के सभी किरदारों की एक्टिंग की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म ने रिलीज होने के 7 दिन के अंदर ही करीब 70 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। वहीं रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभी भी मूवी का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। एक इवेंट के दौरान आलिया भट्ट ने इस फिल्म की शूटिंग और रियल लाइफ में अपनी शादी को लेकर एक बड़ा राज खोला है।
आलिया भट्ट ने रियल लाइफ शादी का खोला राज
सोशल प्लेटफॉर्म्स पर इस समय करण जहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की ही चर्चाएं हो रही हैं। इस फिल्म की प्रेम कहानी, भव्य सेट और दमदार म्यूजिक ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म की सक्सेस का जश्न मनाते हुए मूवी के डायरेक्टर करण जौहर ने एक मजेदार प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था, मूवी के लगभग सभी कलाकार मौजूद थे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने फिल्म में दिखाए गए हर सीन के बारे में खुलकर बात की।

रणबीर से शादी के 4 दिन बाद ही दोबारा करनी पड़ी शादी
इस इवेंट में करण जौहर ने आलिया भट्ट के बारे में भी एक दिलचस्प किस्सा याद किया और बताया कि कैसे उन्होंने एक हफ्ते में दो बार शादी की थी। वहीं आलिया ने भी इस बात को सबके सामने रखा। वीडियो में देखा जा सकता है कि करण जौहर ने फिल्म के आखिरी सीन का जिक्र करते हुए कहा- उस समय आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी हुई थी और चार दिन बाद हम रणवीर सिंह और आलिया के साथ इस फिल्म का सीक्वेंस शूट कर रहे थे। तो ऐसे में आलिया ने 4 दिन के अंदर दो बार शादी की थी, एक रियल लाइफ में और एक रील लाइफ में।
गाने की शूटिंग के लिए जैसलमेर गए थे
वहीं आलिया भट्ट ने कहा- फिल्म के आखिरी शादी वाले सीन में जो मेहंदी है, वह मेरे रियल लाइफ शादी की मेहंदी है जो मैंने रणबीर कपूर के साथ शादी करने से पहले लगाई थी। इसे रंग से थोड़ा डार्क कर दिया गया था। फिल्म के 'कुड़मायी' गाने को जैसलमेर में शूट किया गया था। आलिया भट्ट ने आगे कहा- मेरी रियल लाइफ शादी मेरी रील लाइफ शादी से बहुत ज्यादा कंफर्टेबेल थी। बहुत ही कम लोगों के बीच और कम मेकअप में बड़े ही आराम से मैंने रणबीर कपूर से शादी की थी। हालांकि फिल्म में शादी का सीन बहुत ही हैक्टिक था। ज्यादा मेकअप, भारी भारी कपड़े और ज्वैलरी...सबने मुझे परेशान कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications