अब कंगना रनौत को 'गंगूबाई' से मिला करारा जवाब! आलिया भट्ट ने 'गीता' में लिखे श्लोक का दिया उदाहरण

नई दिल्ली, 22 फरवरी: आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म की हाल में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जमकर आलोचना की थी। यही नहीं उन्होंने आलिया भट्ट पर भी निजी तौर पर हमला बोला है। अब आलिया भट्ट ने कंगना रनौत द्वारा उन्हें और उनकी आगामी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर की गई आलोचना का जवाब दिया है।

गीता का ये श्लोक बोलकर दिया कंगना को जवाब

गीता का ये श्लोक बोलकर दिया कंगना को जवाब

हाल ही में कोलकाता में फिल्म प्रमोशन के दौरान आलिया ने भगवद गीता के एक श्लोक का सहारा लेते हुए कंगना के जवाब की अलोचना की। आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाड़ी के एक नए गाने 'मेरी जान' को लॉन्च करने के लिए कोलकाता में थीं। पीटीआई की खबर के मुताबिक, आलिया भट्ट ने कहा, 'प्रभु श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि कुछ ना करना भी कई बार करना होता है। मैं बस यही कहना चाहूंगी।'

कगंना ने आलिया को कहा था पापा की परी

कगंना ने आलिया को कहा था पापा की परी

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म लेखक एस हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई के एक अध्याय पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन, विजय राज, सीमा पाहवा और शांतनु माहेश्वरी भी हैं। दरअसल कंगना रनौत ने पिछले दिनों आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की बुराई करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने उन्हे पापा की परी तक कहकर संबोधित किया था।

कंगना ने आलिया को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

कंगना ने आलिया को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

कंगना रनौत ने लिखा, इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ राख हो जाएंगे। एक पापा (मूवी माफिया डैडी) की परी (जो ब्रिटिश पासपोर्ट रखती है) के लिए... क्योंकि पापा यह साबित करना चाहता है कि यह रॉमकॉम बिंबो ऐक्टिंग भी कर सकती है... इस फिल्म की सबसे बड़ी खामी इसमें की गई गलत कास्टिंग है... ये नहीं सुधरेंगे। कोई ताज्जुब नहीं है कि सिनेमाघर साउथ और हॉलीवुड की फिल्मों की तरफ जा रहे हैं...जब तक मूवी माफिया पावर में हैं तब तक बॉलीवुड की किस्मत में यही लिखा है।

आलिया के पापा को बताया था -बॉलीवुड माफिया

आलिया के पापा को बताया था -बॉलीवुड माफिया

कंगना रनौत यहीं नहीं रुकी, उन्होंने एक अन्य इंस्टा पोस्ट में लिखा कि, 'बॉलीवुड माफिया डैडी पापा जिसने अकेले ही फिल्म इंडस्ट्री का कल्चर बदल दिया, उसने कई बड़े डायरेक्टर्स के साथ इमोशनल चालाकी चली और अपने औसत दर्जे को के प्रॉडक्ट को बेहतरीन सिनेमाई प्रतिभा के ऊपर रखा है। इस रिलीज के बाद एक और ऐसा उदाहरण सामने आएगा... लोगों को इन्हें देखना ही बंद कर देना चाहिए। इस शुक्रवार को एक बड़ा हीरो और महान डायरेक्टर उसकी चालाकी के नए शिकार हैं।

अश्लील डायलॉग्स का कंगना ने लगाया था आरोप

अश्लील डायलॉग्स का कंगना ने लगाया था आरोप

इससे पहले कंगना रनौत ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें एक छोटी बच्ची ​​​​​​​आलिया की नकल कर रही है। इस पर आपत्ति जताते हुए कंगना ने लिखा था, "क्या इस बच्ची को मुंह में बीड़ी लिए हुए अश्लील डायलॉग्स बोलकर एक सेक्स वर्कर की नकल करनी चाहिए? इसकी बॉडी लैंग्वेज देखिए, क्या इस उम्र में सेक्सुअलाइज करना ठीक है? ऐसे और सेंकड़ों बच्चे हैं जिनका यूज किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+