करियर के पीक पर बेटी राहा के पैदा होने को लेकर आलिया भट्ट ने दिया बड़ा बयान, कहा- नहीं होगा पछतावा लेकिन.....
Alia Bhatt Baby: आलिया भट्ट के अनुसार करियर के पीक पर शादी करना और बेटी राहा का पैदा होना एक सही फैसला था। उन्होंने हमेशा अपेन दिल की ही सुनी है।

Alia Bhatt Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने साल 2022 में न सिर्फ अपने प्यार रणबीर कपूर के साथ शादी की बल्कि एक बहुत ही प्यारी बेटी को भी जन्म दिया। ऐसे में साल 2022 आलिया भट्ट के लिए बहुत ही खास रहा। साल 2022 में उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र भी रिलीज हुई जिसमें वह इपने रियल लाइफ पति एक्टर रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की है। इसके बाद गत 6 नवंबर 2022 को आलिया भट्ट ने एक नन्हीं परी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने राहा रखा। हालांकि बेटी के जन्म से कई लोगों ने इस बात की हैरानी भी जताई थी कि करियर के पीक पर आकर एक्ट्रेस ने ऐसा फैसला कैसे ले लिया। इससे उनको भविष्य में काफी नुकसान हो सकता है। पहले तो आलिया भट्ट ने इन बातों पर कुछ नहीं कहा था लेकिन अब वह अपनी चुप्पी तोड़कर बेटी को जन्म देने को लेकर खुलकर बात करती नजर आईं।

बेटी के जन्म पर आलिया ने कही ये बात
हाल ही में आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा है- मैं अपने दिल को ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में फैसले लेने देती हूं। बॉलीवुड में करियर के पीक के दौरान बेटी राहा के होने के फैसले पर मुझे कभी पछतावा नहीं होगा। मैं अपने इस फैसले से बहुत खुश हूं और जिंदगी में आगे बढ़ती रहूंगी। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद गत 14 अप्रैल, 2022 को शादी कर ली थी। शादी के दो महीने बाद, आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था कि वह प्रेग्नेंट हैं।

आलिया भट्ट ने लिया दिल से फैसला
बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में आलिया ने अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने के बारे में ढेर सारी बातें बताईं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा- जीवन में कोई सही या गलत नहीं है। मेरे लिए जो काम करता है वह किसी और के लिए काम नहीं कर सकता है। मैं हमेशा से ऐसी इंसान रही हूं जो अपने दिल की ही सुनती है। आप लाइफ की प्लानिंग पहले स नहीं कर सकते हैं। लाइफ खुद प्लान्स बनाता है और आपको बस उस रास्ते पर चलना होता है। चाहे वो फिल्में हों या कुछ और, मैंने हमेशा अपने दिल को फैसला करने दिया है।

आलिया भट्ट को नहीं है पछतावा
आलिया भट्ट ने आगे कहा- मैंने अपने करियर के पीक पर शादी की और बेटी को भी पैदा करने का फैसला किया। लेकिन कौन कहता है कि शादी करने या मां बनने से मेरे काम में कोई बदलाव आ गया है। भले ही सबकी जिंदगी में ऐसा होता हो लेकिन मुझे इस बात की कोई परवाह नहीं है। मुझे पता था कि लाइफ में, मुझे बच्चा पैदा करने के फैसले पर कभी पछतावा नहीं होगा। यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा फैसला है। मैं कभी भी इससे ज्यादा खुश नहीं हुई।

मां की कई जिम्मेदारियां होती हैं
आलिया भट्ट ने इंटरव्यू में कहा- एक मां के रूप में मेरा हर पल जिम्मेदारियों से भरा है। मगर मैं एक एक्टर के रूप में खुद पर पूरा विश्वास रखती हूं। आलिया भट्ट के अनुसार अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं, एक अच्छे एक्टर हैं और अगर लोग आपके साथ काम करना चाहते हैं, तो आपके पास काम आता रहेगा। अगर काम नहीं आ रहा है तो इसका मतलब है कि ये आपके लिए सही समय नहीं है।

मेरे लिए काम बहुत जरूरी है
आलिया ने आगे कहा- मैं अपने काम को लेकर ज्यादा प्रेशर फील नहीं करती हूं। मैं अपने काम को बहुत जरूरी समझती हूं, लेकिन मैं इसके अलावा अपने जीवन को भी महत्व देती हूं और मैं दोनों के बीच संतुलन बनाना चाहती हूं। मैं अपने परिवार और काम दोनों को एक जैसा समय देना चाहती हैं ताकि सब कुछ सही चल सके।












Click it and Unblock the Notifications