पति रणबीर कपूर के प्यार में खोई आलिया भट्ट, एक्टर को सबके सामने पकड़कर किया Kiss, वायरल हुआ वीडियो

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: शादी की पहली सालगिरह के स्पेशल मौके पर पति रणबीर के प्यार में डूबी आलिया भट्ट ने उन्हें रोमांटिक किसी और हग किया।

ranbir kapoor

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: गत 14 अप्रैल को बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर दोनों मुंबई में बन रहे उनके नए घर को देखेने के लिए पहुचं थे। आपको बता दें कि इस समय आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नया घर निर्माणाधीन है। ऐसे में दोनों इस अंडर कंस्ट्रक्शन घर को देखने के लिए पहुंचते रहते हैं। वहीं सालगिरह के खास दिन पर भी दोनों को एकसाथ देखा गया जहां पर आलिया और रणबीर ने पैपराजी को जमकर पोज दिए और साथ ही पति रणबीर के प्यार में डूबी आलिया ने उन्हें रोमांटिक किसी भी किया।

आलिया और रणबीर एकसाथ आए नजर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बाहर एकसाथ देखते ही उमके फैंस ने उन्हें घेर लिया था। बाहर भी देखा गया। पैपराजी भी इस कपल को एकसआथ देखकर काफी उत्सुक नजर आ रहे थे। कपल को खास मौके पर एकसाथ देखते ही फोटोग्राफर्स ने उनकी गाड़ी के आगे भीड़ इकट्ठा कर ली। हालांकि आलिया और रणबीर इस दिन बहुत ही अच्छे मूड में नजर आए। दोनों ने खुशी-खुशी सबका स्वागत किया और जमकर फोटो भी खिंचवाए। देखें वीडियो-

गाड़ी में आलिया ने रणबीर को किया हग
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आलिया भट्ट शर्माती नजर आ रही हैं जबकि रणबीर कपूर पैपराजी से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि सभी लोगों ने इस जोड़ी को शादी की पहली सालगिरह पर जमकर बधाई दी है। गाड़ी में बैठकर ही रणबीर और आलिया ने एक दूसरे को साइड हग भी किया।

प्यार में आलिया ने रणबीर को किया किस
वहीं गाड़ी में आलिया ने पति रणबीर को गाल पर किस भी किया और फिर काफी शरमाने लग गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस मौके पर रणबीर कपूर ने ग्रे टी-शर्ट और पैंट पहन रखा था जबकि उनकी पत्नी आलिया भट्ट सफेद टी और काली जींस में नजर आ रही थीं। आलिया ने अपने लुक को गोल्ड हूप ईयरिंग्स से कंप्लीट किया था। देखें वीडियो-

साल 2022 में हुई थी इस कपल की शादी
इससे पहले आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति रणबीर कपूर के साथ बिताए अपने खास पलों को शेयर किया था। उन्होंने तीन फोटोज शेयर की थीं जिसमें वो दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। आलिया ने अपनी हल्दी सेरेमनी, केन्या में प्रपोजल से लेकर अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की इंगेजमेंट पार्टी तक की सारी फोटोज पोस्ट की थीं। आपको बता दें कि गत 14 अप्रैल 2022 को आलिया भट्ट ने अपने प्यार रणबीर कपूर से शादी कर ली थी। फिलहाल दोनों की एक बेटी राहा कपूर भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+