Alia Bhatt Diwali: शादी के बाद आलिया भट्ट ने नहीं की पहली दिवाली सेलिब्रेट, पोस्ट शेयर कर बताई पूरी सच्चाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस बार उस तरह से दिवाली नहीं सेलिब्रेट की जिस तरह से वह हर साल करती हैं। एक्ट्रेस ने इसकी वजह एक पोस्ट के जरिए बताई है।
Alia Bhatt Diwali देशभर में दिवाली की धूम है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई दिवाली खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है। फिल्मी हस्तियों की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से लगातार दिवाली पार्टी में सभी सेलेब्स शामिल हो रहे हैं। लेकिन इस दौरान अगर कोई नहीं शामिल हुआ तो वो थीं आलिया भट्ट। जबकि ये दिवाली उनकी शादी के बाद की पहली दिवाली थी। अब आलिया ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि इस बार की उनकी दिवाली कैसी रही।

आलिया भट्ट ने शेयर किया पोस्ट
आलिया भट्ट के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इसके अलावा एक्ट्रेस की ये दिवाली शादी के बाद पहली दिवाली थी। लेकिन इसके बावजूद वह इस दिवाली को सही से एंजॉय नहीं कर पाई। दरअसल, एक्ट्रेस इन दिनों बेड रेस्ट कर रही हैं और इसी वजह से उनको अपनी दिवाली बेड पर आराम करते हुए बितानी पड़ी।

बेड पर लेटे हुए बिताई दिवाली
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें से एक तस्वीर पिछली दिवाली की है। वहीं उनकी दूसरी तस्वीर बेड पर आराम करती हुई है। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'हैपी दिवाली मेरी थ्रेबैक तस्वीरों के साथ क्योंकि इस बार दिवाली मैं बेड पर बिता रही हूं'। आलिया की इस तस्वीर पर ननद ने रिद्धिमा कपूर ने कमेंट कर उनकी तारीफ की और हार्ट इमोजी गिराए।

अप्रैल में हुई थी शादी
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साल 2022 की शुरूआत में 14 अप्रैल को शादी की थी। ये शादी उनके मुंबई वाले घर में हुई थी। शादी के 2 महीने बाद ही आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी। एक्ट्रेस ने अपनी सोनोग्राफी की एक फोटो शेयर की थी और फैंस को बताया था कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं।

प्रेगनेंसी में भी किया था फिल्म का प्रमोशन
आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी का असर अपने काम में बिल्कुल नहीं होने दिया और लगातार पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का जोरों से प्रमोशन किया। जिसकी फैंस ने भी जमकर तारीफ की। हालांकि फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और वह सुपरहिट साबित हुई। फिलहाल आलिया भट्ट अपनी मैटरनिटी लीव में चली गई हैं।

आलिया भट्ट् का वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अभिनेता रणवीर सिंह के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगी। जो कि अगले साल फरवरी 2023 में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ जया बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म निर्माता करण जौहर की तरफ से फिल्म की रिलीज डेट अब तक कंफर्म नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications