Alia Bhatt Birthday: बेटी राहा को लेकर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर क्यों जा रहे हैं लंदन, जान लें असली वजह
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: बेटी राहा कपूर को लेकर मां आलिया भट्ट लंदन के लिए रवाना हो चुकी हैं। ऐसे में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर क्या कारण है कि राहा को लंदन ले जाया जा रहा है।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब फिल्मों में दोबारा लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मेटरनिटी लीव अब खत्म हो चुकी है और वह फिल्मों की शूटिंग के लिए रेडी नजर आ रही हैं। हालांकि वह बेटी राहा कपूर की मां बन चुकी हैं और अब मां की जिम्मेदारियों को निभाना उनके लिए जरूरी हो चुका है। ऐसे में खबर है कि आलिया अपनी फिल्म के शूटिंग सेट पर बेटी राहा कपूर को साथ लेकर पहुंच सकती हैं। आपको बता दें कि हाल ही में आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर और राहा को साथ लेकर लंदन के लिए रवाना हुई हैं। आलिया के साथ उनकी मां सोनी राजदान मां और बहन शाहीन भट्ट भी मौजूद हैं। अब लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर ये पूरा परिवार लंदन क्यों जा रहा है।

परिवार के साथ लंदन रवाना हुईं आलिया
आपको बता दें कि आलिया भट्ट के इस समय लंदन जाने के पीछे दो वजह सामने आ रही हैं। पहला ये कि 15 मार्च यानी आज आलिया भट्ट का जन्मदिन है जिसे वह लंदन में पूरी फैमिली के साथ सेलिब्रेट करेंगी। दूसरा कारण ये है कि वो अपनी हॉलीवुड मूवी 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग के लिए भी लंदन पहुंची हैं।

हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग करेंगी पूरी
ईटाइम्स की खबर के अनुसार आलिया भट्ट नवंबर 2022 को ही नई मां बनी हैं और वह इस समय अपनी बेटी राहा को छोड़कर अललग नहीं रह सकती हैं। हालांकि आलिया को उनकी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग भी पूरी करनी है जो कि वह अपनी प्रेग्नेंसी के चलते अधूरी छोड़कर भारत वापिस आ गई थीं। ऐसे में आलिया अपनी बेटी राहा सहित पति रणबीर कपूर, बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान को लेकर लंदन रवाना हुई हैं।

राहा को लेकर कश्मीर पहुंची थीं आलिया
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा, बहन शाहीन और मां सोनी राजदान को लेकर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के शेड्यूल के लिए कश्मीर भी गई थीं। खबर है कि आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर की ये पहली इंटरनेशनल ट्रिप है। ऐसे में परिवार ये सुनिश्चित करने के लिए हर उपाय कर रहा है कि नन्ही परी को दुनियाभर के सभी जेटसेटिंग में सहजता हो सके।

आलिया हॉलीवुड फिल्म की कर रही हैं तैयारी
जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट ने करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग कश्मीर में पूरी कर ली है और अब उनकी हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' के अपने इंटरनेशनल शेड्यूल के लिए लंदन रवाना हो गई हैं। इस हॉलीवुड मूवी में आलिया एक्ट्रेस गैल गैडोट के साथ नजर आएंगी।

रणबीर कपूर ने लिया काम से ब्रेक
वहीं रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' हाल ही में रिलीज हुई है। इसे दर्शकों से मिला-जुला रेस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कमाई काफी धीमी चल रही है। फिलहाल रणबीर कपूर ने काम से थोड़ा सा ब्रेक लिया है और वो राहा और आलिया को अपना पूरा समय देना चाहते हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया
आलिया भट्ट जल्द ही बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आजमी सहित कई स्टार्स दिखाई देंगे। इसके अलावा आलिया के पास फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' भी है, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के सात नजर आएंगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications