कितनी पढ़ी-लिखी हैं कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट? जानें बॉलीवुड की महंगी हीरोइन की कुल एजुकेशन

Alia Bhatt Education: कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं, बल्कि लोग उनकी क्यूटनेस के भी दीवाने हैं। 31 साल की आलिया भट्ट एक प्यारी सी बेटी राहा कपूर की मां भी हैं लेकिन उनकी फिटनेस को देखकर इस बात का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है।

आलिया भट्ट का 31वां जन्मदिन
आलिया भट्ट आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर महेश भट्ट की बेटी हैं। आलिया ने बतौर हीरोइन अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। हालांकि इस फिल्म में वह लोगों को पसंद नहीं आई थी।

Alia Bhatt

नेशनल अवॉर्ड विनर आलिया भट्ट
इसके बाद आलिया भट्ट ने अपने एक्टिंग स्किल्स में सुधार किया और आज वह लोगों की फेवरेट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। सिर्फ इतना हीं नहीं नेशनल अवॉर्ड विनर आलिया भट्ट का नाम आज के समय में बॉलीवुड की महंगी हीरोइनों की लिस्ट में शुमार है।

आलिया ने 12वीं कक्षा में ही पढ़ाई छोड़ दी थी
आलिया भट्ट ने बहुत ही कम उम्र में कड़ी मेहनत कर आजये मुकाम हासिल किया है। अपनी मेहनत के दम पर ही आलिया आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी बन गई हैं। लेकि क्या आपको पता है कि आलिया भट्ट ने एक्टिंग के चलते 12वीं कक्षा में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। उन्होंने 12वीं कक्षा की परीक्षा तक नहीं दी है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि आलिया भट्ट 10वीं पास हैं।

आलिया को 10वीं में मिले थे 71 प्रतिशत मार्क्स
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट का बचपन से ही पढ़ाई में मन कम लगता था। उन्होंने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से पढ़ाई की है। फिल्मों में करियर बनाने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। आलिया ने 10वीं में 71 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए थे।

आलिया का फिल्मी परिवार से नाता
आलिया भट्ट का बचपन से ही फिल्मी परिवार से नाता रहा है। एक्टिंग, प्रोडक्शन और डायरेक्शन के गुण उनके खून में पहले से ही हैं। बीते कुछ सालों में आलिया ने बॉलीवुड में अपनी उम्दा पहचान बना ली है। आज के समय में हर कोई उनकी एक्टिंग स्किल्स का मुरीद हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+