रणबीर और आलिया ने शादी के लिए क्यों चुनी 17 अप्रैल की तारीख, पीछे है खास वजह
रणबीर और आलिया ने शादी के लिए क्यों चुनी 17 अप्रैल की तारीख, पीछे है खास वजह
मुंबई। बॉलीवुड में जल्द ही एक और बड़ी शादी होने वाली है। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बाद अब बॉलीवुड लव बर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी सात फेरें लेने जा रहे हैं। रणबीर और आलिया की शादी इसी महीने की 17 तारीख को होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रणबीर और आलिया आरके हाउस में सात फेरें लगेंगे। वहीं शादी की तारीख को लेकर भी एक दिलचस्प बात सामने आई है।

क्यों 17 अप्रैल को ही सात फेरें लेगें आलिया-रणबीर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 17 अप्रैल को शादी करने वाले हैं। 17 अप्रैल को वेडिंग डेट चुनने को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई हैं। शादी के लिए इस डेट को क्यों फाइनल की गई, इसका कारण सामने आया है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 की डेट दोनों ने इसलिए फाइनल की है क्योंकि ये कपूर परिवार का लक्की न्यूमरोलॉजी के मुताबिक है। 7 और 1 को मिलाकर 8 बनता है, जो नंबर कपूर परिवार के लिए लक्की है।

17 नंबर से रणबीर का खास कनेक्शन
ये नंबर न केवल कपूर परिवार के लिए बहुत लक्की है बल्कि रणबीर भी इस नबंर को बहुत मानते हैं। रणबीर जब भी फुटबॉल खेलते हैं तो उनकी जर्सी का नंबर 8 ही होता है। वहीं जब से आलिया रणबीर कपूर और कपूर परिवार के करीब आई हैं वो भी इस नंबर को फॉलो करती हैं। इसी वजह से दोनों ने 17 अप्रैल ही शादी के लिए चुना। वहीं अब तक की खबर के मुताबिक दोनों आरके हाउस में सात फेरें ले सकते हैं। इसी जगह पर ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने सात फेरें लिए थे। रणबीर की दादी चाहती हैं कि शादी पुश्तैनी घर से हो।

शादी की तैयारियां जोरों पर
आलिया और रणबीर की शादी के फंक्शन 14 अप्रैल से ही शुरू हो जाएंगे। शादी के फंक्शन शुरू होने से पहले दोनों के घरों को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। डेकोरेशन का काम उसी वेंडर को दिया गया है जो सालों से कपूर फैमिली के फंक्शन करता आ रहा है। शादी में परिवार और करीबी दोस्तों को बुलाया जा रहा है। वहीं शादी के बाद आलिय़ा और रणबीर दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे। आपको बता दें कि पिछले दिनों एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने शादी की बात को लेकर हामी भरी थी।












Click it and Unblock the Notifications