मिर्जापुर के 'गुड्डू भैया' हर दिन करते हैं मोटी कमाई, चौंका देगी अली फजल की टोटल नेटवर्थ

Ali Fazal Net Worth: बॉलीवुड एक्टर अली फजल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज मिर्जापुर का तीसरा सीजन आज यानी 5 जुलाई को अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम हो चुकी है। जिसमें एक बार फिर अली फजल गुड्डू भैया बनकर फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अली की एक्टिंग की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मिर्जापुर में बतौर गुड्डू भैया बनकर लाइमलाइट बटोरने वाले अली फजल काफी समय से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने तौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। करियर के शुरू में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था लेकिन इतनी पॉपुलैरिटी नहीं हासिल कर पाए।

Ali Fazal

बता दें कि, अली फजल ने आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स में इंजीनियर स्टूडेंट का रोल निभाया था। उनका रोल भले ही छोटा सा था लेकिन फैंस का एक्टर ने दिल जीत लिया था। अब बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के बाद अली फजल लग्जरी लाइफ जी रहे हैं। आइए जानते हैं कि एक्टर की कुल कितनी नेटवर्थ है और वह हर महीने कितना कमाते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अली फजल की कुल संपत्ति लगभग 33 करोड़ रुपये है। इसके अलावा एक्टर एक फिल्म के लिए 50-60 लाख रुपए चार्ज करते हैं। हालांकि मिर्जापुर के लिए एक्टर ने अपनी फीस बढ़ा दी और उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं।

बता दें कि, अली फजल का मुंबई में एक आलीशान घर है। हालांकि इसकी कुल कितनी कीमत है इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। वहीं एक्टर को महंगी गाड़ियों का भी शौंक है। अली के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास BMW 3 सीरीज जीटी, मर्सिडीज बेंज GLE 250 D, औडी A4 है।

कहा जाता है कि मिर्जापुर में गुड्डू भैया का रोल निभाने के बाद अली फजल को काफी लोकप्रियता मिली थी। जिसके बाद एक्टर ने अपनी फीस में भी इजाफा किया था। साथ ही एक्टर की संपत्ति भी बढ़ी। वहीं एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने ऋचा चड्ढा से साल 2022 में शादी की थी। अब कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+