सुनील ग्रोवर के दिल का दौरा पड़ने की खबर सुनकर अली असगर को लगा झटका, दिया ये रिएक्‍शन

सुनील ग्रोवर के दिल का दौरा पड़ने की खबर सुनकर अली असगर को लगा झटका, दिया ये रिएक्‍शन

नई दिल्‍ली, 04 फरवरी। कलिप शर्मा शो में कभी साथ काम कर चुके अली असगर ने कॉमेडियन सुनील ग्रोवर क दिल का दौरा पड़ने की रिपोर्ट जब देखी तो उन्‍हें लगा वो "फर्जी" खबर है। अभिनेता अली असगर ने कहा सुनील ग्रोवर के दिल का दौरा पड़ने के बारे में पता चला तो वह बेहद दंग रह गए।

...इसलिए यह खबर डराने वाली है

...इसलिए यह खबर डराने वाली है

बता दें गुरुवार को बाईपास सर्जरी कराने के बाद ग्रोवर को अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई। उनकी हालत जानकार कपिल शर्मा शो में दादी का किरदार निभा चुके असगर ने कहा यह बेहद चौंकाने वाली खबर थी। असगर ने कहा सुनील ग्रोवर अपनी उम्र में काफी फिट और सक्रिय है, इसलिए यह खबर डराने वाली है।

"मुझे लगा कि यह फर्जी खबर है"

असगर ने हैरानी जताते हुए कहा "मुझे लगा कि यह फर्जी खबर है"। "मैंने वास्तव में सोचा था कि शुरू में कुछ गड़बड़ है। जब वह अस्पताल से बाहर थे, तो मैंने सोचा कि कुछ तो गड़बड़ है; यह एक मानव शरीर है। मुझे अभी भी यकीन नहीं हुआ कि यह दिल का दौरा था। वह तो सभी को हंसाता है, उसके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। सबकी दुआएं उसके साथ हैं। मुझे लगता है कि वह अधिक सावधान रहेंगे। मुझे लगता है कि जल्‍द काम के चक्कर में वो व्यस्त हो जाएगा।"

लंबे समय से वो सुनील ग्रोवर के संपर्क में नहीं हैं

लंबे समय से वो सुनील ग्रोवर के संपर्क में नहीं हैं

असगर ने खुलासा किया कि वह लंबे समय से वो सुनील ग्रोवर के संपर्क में नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने अपने मैनेजर से बात करने का जिक्र किया। "मैंने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की और उनसे कहा कि जब भी सुनील ग्रोवर ठीक हों तो मुझे बताएं। अभी उसे आराम की जरूरत है। लेकिन मैं उससे संपर्क करूंगा और उससे मिलने जाऊंगा।

सलमान खान ने सुनील ग्रोवर की ये मदद

सलमान खान ने सुनील ग्रोवर की ये मदद

बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान को भी सुनील ग्रोवर की हेल्‍थ की चिंता हो रही है। इसलिए उन्‍होंने सुनील के चेकअप के लिए डॉक्‍टरों की एक स्‍पेशल टीम भेजी।इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, दबंग खान ने डॉक्टरों की अपनी टीम से अभिनेता के स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रखने को कहा है। जब सुनील की सर्जरी हो रही थी तब भी सलमान खान फोन पर हेल्थ अपडेट ले रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+