सबको हंसाने वाली 'दादी' अचानक स्टेज पर क्यों बिलख कर रो पड़ी? वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल

कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में 'दादी' के किरदार में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता अली असगर ने अब शो छोड़ने की असल वजह बताई है।

मुंबई, 18 सितंबर: कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में सबको दादी बनकर अपने फनी जोक्स से हंसाने वाले अली असगर इन दिनों डांस शो 'झलक दिखला जा 10' में बतौर कंटेंस्टेंट नजर आने वाले हैं। अब तक सभी ने उनकी बेहतरीन एक्टिंग से उनको पसंद किया है अब वह सबको अपने डांस का हुनर भी दिखाएंगे। अब झलक दिखला जा के अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज हुआ है। जिसमें अली असगर ने अपनी बेटी की एक बात जिक्र किया जिसके बाद वह अपने आंसू रोक नहीं पाए।

अली असगर की बेटी ने किया बड़ा खुलासा

अली असगर की बेटी ने किया बड़ा खुलासा

जो कॉमेडियन हर बार खुद का मजाक उड़ाकर सबको हंसाता हो उसकी आंखों में अगर आंसू आए तो ये सच में परेशान कर देने वाली बात है। एक कॉमेडियन की असल जिंदगी में किस तरह की परेशानी आती है इसका शायद ही कोई अंदाजा लगा सकता है। कुछ ऐसा ही अली असगर की असल जिंदगी में उनके बच्चों के साथ हुआ जिसका खुलासा उनकी बेटी ने किया।

एक्टर के दादी बनने पर स्कूल में मारते थे ताने

जहां एक तरफ कपिल शर्मा शो में दादी बनकर अली असगर सभी को हंसाया करते थे। उस दौर में उनके बच्चों को समाज में तरह-तरह के ताने मारे जाते थे। कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने उनके बच्चों के सामने उनकी दादी बनने पर मजाक बनाया। इस बात का जिक्र अली असगर की बेटी ने झलक दिखला शो में किया जिसका प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ है।

'दोस्त कहते थे तुम्हारी 2 मां'

'दोस्त कहते थे तुम्हारी 2 मां'

झलक दिखला जा के इस प्रोमो की शुरूआत अली असगर के डांस से होती है। वह अपनी शानदार परफॉमेंस देते दिखाई दे रहे हैं। इस परफॉर्मेंस के बाद उनकी बेटी शो में बताती हैं कि, 'स्कूल में उनके दोस्त उन्हें चिढाया करते थे। वह लोग कहते थे कि तुम्हारी 2 मां हैं। इसके अलावा वह लोग टैटू बनाया करते थे कि दादी का बेटा और दादी की बेटी...टैटू बनाते थे बसंती और सबको मजाक बनाकर हंसाते थे। ये हर कोई नहीं कर सकता है। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं डैड'।

अचानक स्टेज पर रो पड़े अली असगर

अचानक स्टेज पर रो पड़े अली असगर

बेटी की इन बातों को सुनकर अली असगर अपने आंसू नहीं रोक पाते और वह बेहद इमोशनल हो जाते हैं। वीडियो में इसके बाद जज बनी माधुरी दीक्षित एक्टर को मोटिवेट करती हैं। फिलहाल इस वीडियो में अब तक कई लाखों लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस अली असगर के लिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।

फैंस ने लुटाया प्यार

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'उनकी बेटी कितनी समझदार है! बस अच्छी परवरिश'! वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अली असगर आपका नाम हमेशा याद किया जाएगा'। एक यूजर ने लिखा- 'जब आप किसी ऐसे व्यक्ति को देखते हैं जो हमेशा पूरी दुनिया को हंसाता है ... पहली बार रोता है ... यह वास्तव में आपका दिल तोड़ देता है। मैं रो रहा हूँ... सॉरी... आपको मेरी इज्जत है अली सर' !!

अली असगर ने बताया था कपिल शर्मा संग कैसा है रिश्ता?

अली असगर ने बताया था कपिल शर्मा संग कैसा है रिश्ता?

बता दें कि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अली असगर ने खुलासा किया था कि, उन्होंने जब से कपिल शर्मा शो छोड़ा है तब से उन्होंने कपिल शर्मा को ना ही फोन कॉल किया ना ही उन दोनों की कोई मुलाकात हुई। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि वह आने वाले वक्त में शो में वापसी करेंगे या नहीं। खैर अली असगर इन दिनों अपने डांस का हुनर दिखा रहे हैं और फैंस उनको हमेशा की तरह पसंद भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+