'टॉप पहनना ही भूल गई?' अलाना पांडे ने परिवार के सामने पहना ब्रालेट, तो पिता ने सरेआम सुना दी खरी खोटी
Alanna Pandey Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे भले ही बॉलीवुड से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह अपने नए शो "द ट्राइब" से ओटीटी में डेब्यू करने वाली हैं। जिसका सोशल मीडिया पर उन्होंने एक क्लिक साझा किया।
अलाना पांडे ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर नए शो का एक वीडियो साझा किया। इसमें उनके परिवार के लोग एक साथ बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रीन कलर का ब्रालेट और व्हाइट ट्राउजर पहना हुआ है। लेकिन लगता है कि अलाना का ये लुक उनके पिता को पसंद नहीं आया और उन्होंने एक अटपटा सवाल पूछ डाला।

अलाना पांडे को इस लुक में देख चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे कहते हैं- 'अलाना, क्या तुम किसी वजह से अपना टॉप पहनना भूल गई हो?" ये सुनकर अलाना हैरान रह जाती हैं और उन्होंने तुरंत अपने पिता से सवाल पूछा कि, 'आप सीरियस हो? इस आउटफिट में क्या दिक्कत है।' हालांकि उनके पिता यहीं नहीं रुकते उन्होंने अलावा को शर्त पहनने की सलाह दी।
चिक्की पांडे ने आगे कहा कि, 'तुम्हें नहीं लगता शर्ट की जरुरत है।' तो अलाना बोलती हैं- ये शर्ट ही है। तो चिक्की पांडे ने जवाब में कहा, 'ये बैंड्रा है, LA नहीं।' अलाना भी बाज नहीं आती और उन्होंने कहा- 'ये ब्रालेट है।' तो चिक्की कहते हैं कि, 'ये ब्रालेट है? तो ब्रा को तरीके से पूरी तरह कवर होना चाहिए।'
अलावा की इस वीडियो पर फैंस के मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं। कई लोगों ने इसे पिता और बेटी के बीच एक प्यारी बातचीत माना। तो कुछ ने कहा कि इसी तरह पिता को अपनी बेटी को कपड़े पहनने की सलाह देनी चाहिए। एक यूजर ने लिख "उनके पिता बिल्कुल सही हैं, किसी को परिवार के सामने कैसे बैठना चाहिए, यह पता होना चाहिए। यह क्या दिखाना चाहता है?" वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'देशी पिता अक्सर घरों में 'टॉपलेस' घूमते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications