Akshaye Khanna New Film: 'छावा' के बाद अक्षय खन्ना के हाथ लगी सुपरहीरो फिल्म, निभाएंगे अहम रोल!

Akshaye Khanna New Film: इस साल रिलीज हुई विक्की कौशल की छावा ने बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड बनाए। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय खन्ना थे। उन्होंने औरंगज़ेब का किरदार निभाया था। अक्षय की खासियत ये भी है कि वो अब फिल्मों को लेकर बहुत सिलेक्टिव हो गए हैं। छावा में उनका काम देख हर किसी ने तारीफ की। वो लंबे समय बाद पर्दे पर दिखाई दिए थे।

सवाल ये भी उठने लगा था कि छावा के बाद अक्षय कौन सा प्रोजेक्ट पसंद करेंगे। अब इस पर अपडेट आया है। जिसे सुन उनके फैंस भी चहक उठेंगे। खबरें हैं अक्षय अब प्रशांत वर्मा की फिल्म में नजर आएंगे। पढ़िए ये रिपोर्ट।

Akshaye Khanna New Film

साउथ फिल्म मेकर प्रशांत वर्मा अपना सिनेमैटिक यूनिवर्स तैयार कर रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने साल 2024 में आई फिल्म हनुमान से की। अब इसी यूनिवर्स में अक्षय भी एंट्री हुई है। वो प्रशांत के यूनिवर्स की अगली फिल्म 'महाकाली' में जुड़ेंगे। इस फिल्म की अनाउंसमेंट पिछले साल अक्टूबर में हुई थी। हालांकि इस फिल्म को प्रशांत नहीं डायरेक्ट कर रहे हैं। उनकी जगह पूजा कुल्लुरु इसे बनाएंगी। प्रशांत का ये यूनिवर्स माइथोलॉजी फिल्मों से मिलकर बनेगा। महाकाली से अक्षय के जुड़ने का मतलब है कि साउथ के साथ साथ इसे हिंदी दर्शक भी देखेंगे। महाकाली अक्षय के करियर की पहली सुपरहीरो फिल्म भी है।

बात करें प्रशांत की तो इन दिनों अपनी फिल्म जय हनुमान पर जुटे हुए हैं। ये हनुमान का सीक्वल है। इसमें ऋषभ शेट्टी लीड रोल यानी हनुमान के रोल में हैं। इसे 2026 में रिलीज करने की प्लानिंग है। इसके अलावा प्रशांत 'ब्रह्म राक्षस' नाम की फिल्म भी बना रहे हैं। इसमें पहले रणवीर सिंह के होने की खबरें थीं। लेकिन क्रिटिव डिफरेंस आने की वजह से वो इस फिल्म से अलग हो गए हैं। रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया कि दोनों किसी दूसरे प्रोजेक्ट में कोलैबरेट करेंगे। हालांकि अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+