क्या 56 साल की उम्र में पिता बनेंगे अक्षय कुमार? घबराते हुई ट्विंकल खन्ना बोलीं- 'मुझे बहुत डर लग रहा है'

Twinkle Khanna Pregnancy News: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अक्षय के साथ-साथ उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी अकसर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में ट्विंकल ने एक अजीबोगरीब पोस्ट शेयर किया है, जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। 50 साल की ट्विंकल को अब डर सता रहा है कि कहीं वे प्रेग्नेंट तो नहीं हैं।

दरअसल, हाल ही में ट्विंकल ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे काफी डरी हुई और काफी घबराई हुईं नजर आ रही हैं। ट्विंकल इस क्लिप में काफी डाउटफुल भी लग रही हैं। उनके हाथों में एक चाय का मग देखा जा सकता है।

Akshay Kumar

ट्विंकल को हुई टेंशन
एक्ट्रेस सोच रही हैं कि आखिर उनके पीरियड्स क्यों मिस हुए? या तो वे प्रेग्नेंट हो गई हैं इसलिये उनके पीरियड्स मिस हो गए हैं। या तो वे अपने मेनोपोज फेज में आ गई हैं इसलिये उनके पीरियड्स मिस हो गए हैं। कई दिनों से उनका दिमाग कनफ्यूजन मोड में चला गया है।

क्या बोलीं एक्ट्रेस?
ट्विंकल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- 50 की हो गई हूं मगर मुझे पैनिक हो रहा है। क्या मैं पेरीमेनोपोज क्लब में शामिल हो चुकी हूं? एक्ट्रेस ने आगे कहा कि आप लोग भी मुझे अपने मेनोपोज के एक्सपीरियंस को शेयर कर सकते हैं। या फिर आप बता सकते हैं कि जब आपके पीरियड्स मिस हुए तो क्या आपको भी ऐसा ही फील हुआ जो मुझे फील हो रहा है।

अब फैंस ट्विंकल के इस क्लिप को देखने के बाद काफी हैरान हैं और लगातार अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं। कई लोग अपने एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस काफी फनी हैं। वहीं कई लोग इस क्लिप पर अपने हैरत भरे रिएक्शन भी दे रहे हैं।

वहीं अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार बड़े मियां छोटे मियां फिल्म में नजर आए थे, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों का मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+