सनी देओल की वजह से मुंबई में अपना लग्जरी घर खरीद पाए थे अक्षय कुमार, बताई अपनी दर्दभरी कहानी

अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने डायरेक्टर राजकुमार कोहली की फिल्म 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' की शूटिंग के दौरान इतना पैसा कमाया कि मुंबई में अपना खुद का घर खरीद सके।

मुंबई, 22 जुलाईः बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण 7 फिलहाल सुर्खियों में छाया हुआ है। इस चैट शो के तीसरे एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु मेहमान बनकर पहुंचे थे। इस चेट शो में अक्षय कुमार और सामंथा ने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कई राज खोले और दर्शकों को बहुत कुछ बताया। इसी बीच अक्षय कुमार ने चैट शो में मुंबई के जुहू इलाके में समंदर के किनारे अपने आलीशान बंगले को खरीदने की दिलचस्प कहानी बताई। बॉलीवुड के सुपर स्टंट हीरो अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने डायरेक्टर राजकुमार कोहली की फिल्म 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' की शूटिंग के दौरान इतना पैसा कमाया कि मुंबई में अपना खुद का घर खरीद सके।

मार्शल आर्ट सिखाने के 5 हजार रुपए मिलते थे

मार्शल आर्ट सिखाने के 5 हजार रुपए मिलते थे

करण जौहर ने शो के दौरान अक्षय कुमार से पूछा कि आखिर मुंबई में आपने अपने लिए घर कैसे खरीदा। इस पर अक्षय कुमार ने बताया- मैं इंडस्ट्री में पैसे कमाने आया था। मैं मार्शल आर्ट सिखाने के लिए 5 हजार रुपए कमा रहा था। एक दिन मुझे 2 घंटे के एड शूट के लिए 21 हजार रुपए मिले। मैंने सोचा मैं मार्शल आर्ट सिखाने की ट्रेनिंग देकर क्या कर रहा हूं जबकि यहां सिर्फ 2 घंटे के लिए इतने पैसे मिल रहे हैं।

मैं दिहाड़ी पर काम करता था

मैं दिहाड़ी पर काम करता था

अक्षय कुमार ने फिल्म 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' के शूटिंग के दिनों को याद करते हुए बताया- मैं दिहाड़ी पर काम कर रहा था। एक सीन था जिसमें विलेन मुझे मार देता है और मैं मर जाता हूं। मुझे पता चला कि जो दूसरा हीरो एक्टिंग करने वाला है वह न्यूयॉर्क में फंस गया है और शूटिंग पर नहीं पहुंच सकेगा। तो मैं फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार कोहली के पास गया और उनसे बात की।

ऑनस्क्रीन टाइमिंग बदल गई

ऑनस्क्रीन टाइमिंग बदल गई

अक्षय कुमार ने आगे बताया- मेरी ऑनस्क्रीन टाइमिंग बदल गई। मैं डायरेक्टर के पास गया और पूछा कि क्या कल से मैं काम पर न आऊं। इसके बाद डायरेक्टर ने जो किया उस पर आपको विश्वास नहीं होगा। उन्होंने तुरंत स्टोरी को एक्सटेंड करने का फैसला लेते हुए कहा कि नहीं तुम्हारा किरदार मरा नहीं है बल्कि कोमा में है और मैं फिर से जिंदा हो गया।

सनी देओल की वजह से कमाए अधिक पैसे

सनी देओल की वजह से कमाए अधिक पैसे

अक्षय कुमार ने बताया- इसके बाद 5 दिन के लिए शूटिंग और बढ़ा दी गई और इस तरह से मैं अधिक पैसे कमा सका। आप विश्वास नहीं करेंगे जिस घर में आज मैं रहता हूं उसे खरीदने के लिए तब मुझे बहुत पैसे चाहिए थे। फिल्म 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' की वजह से मैं ये घर खरीद पाया था।

सनी देओल के चलते खरीद पाए घर

सनी देओल के चलते खरीद पाए घर

इस पर सामंथा ने पूछा कि ऐसा किस एक्टर की वजह से हुआ तो अक्षय ने बताया कि वह सनी देओल थे। सनी देओल न्यूयॉर्क में किसी सर्जरी की वजह से फंस गए थे और उनके चलते ही अक्षय कुमार आज मुंबई के उस घर में रह पाते हैं। वह सनी देओल को अपने लिए काफी लकी मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+