Welcome 3: हो जाइए तैयार! अक्षय कुमार की 'वेलकम 3' इस दिन होगी रिलीज, इन बड़े सुपरस्टार्स की हुई एंट्री
Welcome 3 Release Date: साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म वेलकम तो सभी को याद होगी। आज भी फैंस इस फिल्म को बार-बार देखना पसंद करते हैं। इसके बाद साल 2015 में मेकर्स ने इसका सीक्वल वेलकम 2 रिलीज किया था। अब मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक ब़ड़ा ऐलान किया है। फिल्म के टाइटल के साथ-साथ उसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी।
मेकर्स का बड़ा ऐलान
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पिछले कुछ दिनों से फिल्म वेलकम 3 को लेकर चर्चा में थे। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि फिल्म इस साल 2023 के अंत में रिलीज होगी। लेकिन अब वेलकम 3 की रिलीज डेट कंफर्म हो गई। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है कि ये फिल्म एक बार फिर फिरोज नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे।

कब रिलीज होगी वेलकम 3?
साल 2007 में रिलीज हुई वेलकम में अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल समेत कई सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन इस बार नाना पाटेकर और अनिल कपूर नहीं बल्कि संजय दत्त और अरशद वारसी की जो़ड़ी धमाल मचाने वाली है। तरण आदर्श के मुताबिक, वेलकम 3 को क्रिसमस 2024 के मौके पर रिलीज किया जाएगा। यानि की फैंस को अभी फिल्म के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा।
FIROZ A NADIADWALA LOCKS CHRISTMAS 2024 FOR ‘WELCOME 3’… #WelcomeToTheJungle is the title of the third instalment of #Welcome franchise… Producer #FirozANadiadwala has decided to bring the family entertainer in #Christmas2024.
It may be recalled that the producer had released… pic.twitter.com/oPUJwqT2wH
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 16, 2023
फिल्म में हुई इन एक्टर्स की एंट्री
जानकारी के मुताबिक, फिल्म वेलकम 3 में अक्षय कुमार तीसरी बार अपनी कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। वहीं फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी के अलावा परेश रावल भी लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में कई नई फीमेल एक्ट्रेसेस की एंट्री होगी। कहा जा रहा है कि, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि मेकर्स की तरफ से इस पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications