'मन की बात' में अक्षय कुमार ने बताया अपनी फिटनेस का राज, सुनकर पीएम मोदी भी हुए इंप्रेस
Akshay Kumar Fitness Mantra In Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 31 दिसंबर 2023 (रविवार) को साल के आखिरी दिन 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। रेडियो प्रोग्राम मन की बात का ये 108वां एपिसोड है। पीएम नरेंद्र मोदी मन की बात में बताया कि उनके लिए ये 108वां एपिसोड क्यों खास है। इस एपिसोड में लोगों की फिटनेस पर जमकर चर्चा की गई।
अक्षय कुमार ने दिया फिटनेस मंत्रा
देश की कई महान हस्तियों ने फिटनेस को लेकर कई बड़े राज खोले और लोगों को बताया कि नए साल पर फिट रहने के लिए किन चीजों को अपनाना जरूरी है। इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर और फिटनेस फ्रीक अक्षय कुमार ने भी मन की बात कार्यक्रम में बॉडी को फिट रखने के कई नैचुरल तरीकों के बारे में लोगों को बताया।

अक्षय कुमार ने कहा- नैचुरल तरीके से फिट रहना सीखो
अक्षय कुमार ने कहा- नैचुरल तरीके से फिट रहना जरूरी होता है। मुझे फैंसी जिम से कहीं ज्यादा अच्छा लगता है बाहर स्विमिंग करना, बैडमिंटन खेलना, सीढ़ियां चढ़ना, कसरत करना, अच्छे हेल्दी डाइट का सेवन। मेरा मानना है कि शुद्ध् घी खाना बहुत जरूरी होता है ताकि हमे ताकत मिल सके। लेकिन मैं ये देखता हूं कि आजकल की युवा पीढ़ी घी खाने से बचती है क्योंकि उन्हें लगता है कि घी खाने से वो मोटे हो जाएंगे, उनका वजन बढ़ जाएगा।
फिल्मी सितारों को देखकर लाइफस्टाइल मत बदलो
अक्षय कुमार ने आगे कहा- बहुत जरूरी है ये जानना कि हेल्दी कैसे रहा जा सके। आपको ये जानना चाहिए कि आपकी फिटनेस के लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा है। डॉक्टर की सलाह से अपना लाइफस्टाइल बदलें न कि किसी फिल्म स्टार की बॉडी देखकर। एक्टर्स जैसे स्क्रीन पर दिखते हैं वैसा तो सच में कई बार होता भी नहीं है। स्क्रीन पर एक्टर्स को दमदार दिखाने के लिए कई बार वीएफएक्स और कई तरह के फिल्टर्स का इस्तेमाल किया जाता है और हम उसे देखकर अपने शरीर को बदलने लगते हैं।
शॉर्ट कट आपकी लाइफ को बहुत छोटा बना देती है
अक्षय कुमार ने कहा- लोग फिटनेस के लिए शॉर्ट कट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। आजकल लोग स्टेरॉयड्स लेकर 6 पैक, 8 पैक एब्स बनाने लगते हैं। ऐसे शॉर्ट कट्स का इस्तेमाल करने से बॉडी ऊपर से तो फूल जाती है लेकिन अंदर से खोखली रह जाती है। इस बात को हमेशा याद रखें कि शॉर्ट कट आपकी लाइफ को बहुत छोटा बना देती है। आपको लॉन्ग लास्टिंग लाइफ चाहिए। फिटनेस कोई 2 मिनट का नूडल या इंस्टेंट कॉफी नहीं है ये एक लंबी तपस्या है।
नए साल पर नो शॉर्ट कट्स, नो कैमिकल्स
इसके बाद अक्ष कुमार ने कहा- इस नए साल पर आप सभी अपने आप से वादा करें कि नो शॉर्ट कट्स नो कैमिकल्स। नए साल पर नैचुरल कसरत, आउटडोर गेम्स, योग, मेडिटेशन, अच्छा खाना, वक्त पर सोने की आदत डालें। सबसे जरूरी जैसा आप नैचुरली दिखते हो उसे खुशी से एक्सेप्ट करो। आज के बाद फिल्टर वाली लाइफ नहीं बल्कि 'फिटर' वाली लाइफ जिओ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि 'साथियो, जब नाटू-नाटू को ऑस्कर मिला तो पूरा देश खुशी से झूम उठा। 'The Elephant Whisperers' को सम्मान की बात जब सुनी तो कौन खुश नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications