अक्षय कुमार का स्पेशल वीडियो हो रहा है वायरल, कहा- कुछ नया करने जा रहा हूं और इसमें जो मजा है.....

Akshay Kumar Viral Video: अक्षय कुमार एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए ये दावा किया है कि वह कुछ नया करने जा रहे हैं।

Akshay Kumar Viral Video: इस साल यानी 2022 में बॉलीवुड के फेमस एक्टर अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज हुई लेकिन किसी भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। अक्षय कुमार की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं कर पाईं। इस साल दिवाली के समय उनकी फिल्म 'राम सेतु' रिलीज हुई जिसका रेस्पॉन्स मिल जुला था। हालांकि ये फिल्म भी दर्शकों के दिल में कोई खास जगह नहीं बना पाई। साल 2022 की शुरुआत अक्षय कुमार ने फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से की थी जो कि फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद उनकी फिल्म 'रक्षाबंधन' भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इन सबके बीच अक्षय कुमार एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए ये दावा किया है कि वह कुछ नया करने जा रहे हैं।

अक्षय कुमार का वीडियो हो रहा है वायरल

अक्षय कुमार का वीडियो हो रहा है वायरल

आपको बता दें कि जब से अक्षय कुमार ने ट्विटर पर ये कहा है कि जल्द ही वह कुछ नया करने जा रहे हैं तो उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस घोषणा की सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ये जानने के लिए बेताब हो उठे हैं कि उनके फेवरेट स्टार आखिर क्या नया करने वाले हैं।

वीडियो में कहा- कुछ नया करने जा रहा हूं

वीडियो में कहा- कुछ नया करने जा रहा हूं

अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- कुछ नया करने में जो मजा है उसकी बात ही कुछ और है.. इस पर जल्द ही कुछ और भी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अक्षय कुमार वाइट क्लोज नेक टी-शर्ट और ब्लू पैंट में सोफे पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। वह वीडियो क्लिप में मुस्कुराते हुए कहते हैं- कुछ नया करने जा रहा हूं..काफी मेहनत की है और काफी समय से इस पर काम कर रहा हूं..आप लोगों से शेयर करता हूं...बताता हूं..कमाल की चीज है।

लोगों ने अक्षय कुमार को दी बधाई

लोगों ने अक्षय कुमार को दी बधाई

अक्षय कुमार का ये वीडियो देखने के बाद से उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। फैंस ये जानना चाहते हैं कि वह क्या नया करने वाले हैं। अक्षय कुमार के इस वीडियो को देखने के बाद एक तरफ जहां उनके फैंस उनके नए काम के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं, तो वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि जो करना वह अब नया ही करें नहीं तो फिर फ्लॉफ होने का सामना करना पड़ेगा।

जल्द ही मराठी फिल्म में आएंगे नजर

जल्द ही मराठी फिल्म में आएंगे नजर

आपको बता दें कि फिल्म 'राम सेतु' के हिट साबित न होने से अक्षय कुमार कुछ खास निराश नहीं हुए हैं बल्कि अब वह अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हो रहे हैं। खबर है कि अक्षय कुमार अब जल्द ही मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' में नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर महेश मांजरेकर हैं। मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' में अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। ये उनकी पहली मराठी फिल्म होगी।

ये हैं अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

ये हैं अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

जानकारी के अनुसार बॉलीवुड के सुपरस्टंट हीरो अक्षय कुमार के पास इन समय एकसाथ कई सारी बड़ी फिल्में हैं। साल 2023 में अक्षय कुमार 'हेरा फेरी 3', 'ओह माय गॉड 2', 'कैप्सूल गिल', 'गोरखा', 'बडे मियां छोटे मियां' और 'सेल्फी' जैसी कई फिल्मों में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा दिवाली 2023 में उनकी मराठी फिल्म भी रिलीज होगी जिसका क्लैश सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' के साथ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+