अक्षय कुमार ने दिया फैंस को झटका, बोले- 'अतरंगी' का मैं सिर्फ एक हिस्सा, असली काम तो इनका है
मुंबई, 13 दिसंबर: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अतरंगी रे' जल्दी ही फैंस के लिए तैयार है। 24 दिसंबर को फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फिल्म 'अतरंगी रे' के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने से पहले अक्षय कुमार ने अपने फैंस को बड़ा झटका दिया है। एक्टर ने अपने रोल का खुलासा करते हुए बताया कि वो फिल्म का सिर्फ एक हिस्सा हैं। पूरी फिल्म तो किसी और की है।

धनुष और सारा की पूरी फिल्म
54 साल के स्टार अक्षय कुमार ने खुद खुलासा करते हुए बताया कि वो सिर्फ एक हिस्सा है, लेकिन यह असल में धनुष और सारा अली खान की पूरी फिल्म है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात को लेकर भी सफाई की दी अगर ऐसा है तो उन्होंने इस किरदार को फिल्म में करने के लिए 'हां' क्यों कहा?

सिर्फ एक कैरेक्टर एक्टर हैं अक्षय
सैफ अली खान की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान और साउथ सुपरस्टार धनुष की पूरी फिल्म का श्रेय देते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि वह आनंद एल राय के डायरेक्शन के सिर्फ एक कैरेक्टर एक्टर हैं। हालांकि फिल्म को लेकर अक्षय ने अपने रोल के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया।

'किरदार छोटा था, लेकिन मुझे पसंद आया'
एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए अक्षय ने रहा 'मैं फिल्म का सिर्फ एक हिस्सा हूं, लेकिन यह वास्तव में धनुष और सारा की फिल्म है। वे लीड कैरेक्टर हैं और मैं इसमें सिर्फ एक पात्र हूं। इसलिए जब यह फिल्म मेरे पास आई तो मुझे इसकी कहानी पसंद आई'। एक्टर ने बताया कि 'यह किरदार छोटा था, लेकिन मुझे यह इतना पसंद आया कि मैंने आनंद एल राय से कहा कि मैं इसे करूंगा और वह यह सुनकर भी चौंक गए कि मैंने इसके लिए 'हां' कैसे कहा।'

'मुझे स्क्रिप्ट पसंद है भले ही मेरी छोटा रोल हो'
अक्षय ने आगे कहा कि मेरे लिए अगर मुझे स्क्रिप्ट पसंद है भले ही मेरी छोटा रोल हो जैसे कि मैंने खाकी जैसी फिल्म कैसे की, मेरा किरदार इंटरवेल के बाद मर जाता है, लेकिन मैंने इसे किया। मैंने 'मुझसे शादी करोगी' जैसी कई फिल्में की हैं, 'हेरा फेरी' में भी मेरी कोई हीरोइन नहीं थी। मैं ऐसी फिल्में करता हूं क्योंकि मैं उन्हें पसंद करता हूं...। उन्होंने कहा कि आनंद एल राय के साथ काम करने का मौका मिलने के लिए मैं भी उत्साहित था।












Click it and Unblock the Notifications